उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर की सड़क पर आपात लैंडिंग, कार से टकराया तो मचा अफरा-तफरी - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर की सड़क पर आपात लैंडिंग, कार से टकराया तो मचा अफरा-तफरी

On: June 7, 2025 9:15 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया जब क्रिस्टल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के हेलीकॉप्टर को तकनीकी खराबी के चलते सड़क पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। यह घटना सेरसी-बडासू क्षेत्र के पास हुई, जहां हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरने के कुछ समय बाद अचानक सड़क पर उतरने का फैसला लिया।

हेलीकॉप्टर में कुल पांच यात्री सवार थे, जो सभी पूरी तरह सुरक्षित हैं। आपात लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर सड़क पर खड़ी एक कार से हल्की टक्कर भी खा गया, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

यूसीएडीए (UCADA) के सीईओ ने जानकारी दी कि सिरसी से उड़ान भरने के बाद क्रिस्टल एविएशन का यह हेलीकॉप्टर तकनीकी गड़बड़ी के चलते निर्धारित हेलीपैड की बजाय सड़क पर उतारा गया। घटना की जानकारी तत्काल नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को दे दी गई है।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

उत्तराखंड के एडीजी (कानून-व्यवस्था) डॉ. वी. मुरुगेशन ने पुष्टि करते हुए बताया कि यह एक एहतियाती लैंडिंग थी और सभी यात्री सकुशल हैं। बाकी हेलीकॉप्टर शटल सेवाएं पूर्ववत तय समय के अनुसार संचालित हो रही हैं।

इस घटना ने एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में संचालित हवाई सेवाओं की तकनीकी जांच और सतर्कता की आवश्यकता को उजागर किया है, लेकिन प्रशासन की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढें- उत्तरखंड में ईद के दिन मंगलौर में खून से सनी रंजिश: युवक की सरेराह चाकूओं से गोदकर हत्या, आरोपी ने खुद किया सरेंडर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment