भीमताल झील में मिली अज्ञात युवती की लाश, इलाके में मची सनसनी – पुलिस जांच में जुटी - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

भीमताल झील में मिली अज्ञात युवती की लाश, इलाके में मची सनसनी – पुलिस जांच में जुटी

On: June 7, 2025 7:04 AM
Follow Us:

नैनीताल (उत्तराखंड): भीमताल क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब झील में एक अज्ञात युवती का शव तैरता हुआ देखा गया। शनिवार सुबह झील के किनारे शव को देख स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर सर्विस की मदद से शव को बाहर निकलवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पहचान नहीं हो पाई, न दस्तावेज न कोई सुराग

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

पुलिस के अनुसार, मृतका की उम्र करीब 28 से 30 वर्ष के बीच आंकी गई है। शव दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शव के पास से कोई पहचान पत्र, मोबाइल या दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है, जिससे युवती की पहचान हो सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है ताकि मौत के कारणों का खुलासा हो सके।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

हत्या या आत्महत्या – जांच में जुटी पुलिस

भीमताल क्षेत्राधिकारी प्रमोद साह ने बताया कि फिलहाल युवती के शरीर पर किसी तरह के स्पष्ट चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे यह कहना मुश्किल है कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और आसपास के सभी थानों से संपर्क कर लापता युवतियों की सूची मंगवाई गई है।

सीसीटीवी खंगाले जा रहे, एसपी ने बनाई विशेष जांच टीम

घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी नैनीताल जगदीश चंद्र ने तुरंत एक विशेष जांच टीम गठित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही भीमताल झील के आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि युवती की पहचान और घटना के पीछे की सच्चाई सामने लाई जा सके।

यह भी पढें- आतंक के खिलाफ भारत का सख्त संदेश: राजनाथ सिंह ने कहा, कोई समझौता नहीं होगा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment