देवप्रयाग में भीषण सड़क हादसा: बस और टैक्सी की आमने-सामने टक्कर में छह लोग घायल - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देवप्रयाग में भीषण सड़क हादसा: बस और टैक्सी की आमने-सामने टक्कर में छह लोग घायल

On: June 3, 2025 11:27 AM
Follow Us:

देवप्रयाग। मंगलवार को ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बस और टैक्सी की आमने-सामने की टक्कर में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना रघुनाथ होटल के समीप उस समय हुई जब श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर आ रही हिमगिरी बस और ऋषिकेश से श्रीनगर जा रही एक टैक्सी आमने-सामने से टकरा गई।

थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि टैक्सी चालक भजनलाल, निवासी रुद्रप्रयाग, द्वारा वाहन को गलत दिशा में चलाए जाने के कारण यह टक्कर हुई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि टैक्सी के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार छह यात्री घायल हो गए। घायलों में कुछ की हड्डियों में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सीएचसी पाली लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को देवप्रयाग अस्पताल में भर्ती किया गया। घायल यात्रियों की पहचान निम्नानुसार की गई है:

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

मोक्षिका कश्यप (6 वर्ष) पुत्री मनीष कश्यप, निवासी सदर बाजार, दिल्ली

कामनी कश्यप (49 वर्ष) पत्नी मनीष कश्यप, दिल्ली

सरोज कदम, पुत्री राजेंद्र कुमार, दिल्ली

मुन्नी देवी, पत्नी राजेंद्र कुमार

राजेश, पुत्र शिव पुजन, ग्राम बधोली, संतकबीरनगर

पूनम, पत्नी राजेश, ग्राम बधोली, संतकबीरनगर

इन सभी को पुलिस वाहन के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे के बाद यातायात बाधित हो गया था, लेकिन पुलिस और प्रशासन की तत्परता से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क किनारे हटाया गया और मार्ग को दोबारा सुचारु कर दिया गया।

स्थानीय लोगों और यात्रियों में इस दुर्घटना के बाद दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और टैक्सी चालक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment