हरिद्वार-लक्सर रोड पर भीषण सड़क दुर्घटना, बेकाबू डंपर ने बाइक सवार को रौंदा; मौके पर ही मौत - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरिद्वार-लक्सर रोड पर भीषण सड़क दुर्घटना, बेकाबू डंपर ने बाइक सवार को रौंदा; मौके पर ही मौत

On: June 1, 2025 9:00 AM
Follow Us:

हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। धनपुरा के पास तेज रफ्तार से आ रहे एक डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायल युवक को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मृतक की पहचान नौशाद के रूप में की है, जो सुल्तानपुर, लक्सर का रहने वाला था। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश में जुट गई है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

यह पूरी घटना सड़क किनारे एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसकी फुटेज को पुलिस ने जांच के लिए जब्त कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चालक की पहचान कर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
हादसे के बाद से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने की मांग उठाई है।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment