Uttarakhand चकराता के टाइगर फॉल में दर्दनाक हादसा: झरने के साथ गिरा पेड़, दो की मौत, चार पर्यटक घायल - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand चकराता के टाइगर फॉल में दर्दनाक हादसा: झरने के साथ गिरा पेड़, दो की मौत, चार पर्यटक घायल

On: May 26, 2025 4:58 PM
Follow Us:

देहरादून: चकराता के मशहूर पर्यटन स्थल टाइगर फॉल में सोमवार को एक दुखद हादसे में दो लोगों की जान चली गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। दोपहर करीब ढाई बजे झरने के नीचे नहाते समय अचानक एक भारी-भरकम पेड़ पानी के साथ पहाड़ी से नीचे गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आकर दिल्ली की महिला पर्यटक और चकराता के एक स्थानीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के समय टाइगर फॉल में कई पर्यटक मौजूद थे। मृतकों की पहचान अलका आनंद (55), निवासी शाहदरा, दिल्ली और गीता राम जोशी (48), निवासी ग्राम सुजोऊ, चकराता के रूप में हुई है। गीता राम जोशी सेलाकुई की एक निजी कंपनी में कार्यरत थे और अपनी पत्नी व बेटी के साथ घूमने आए थे। वहीं अलका आनंद अपनी बेटी और उसके मंगेतर के साथ चकराता घूमने पहुंची थीं।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक आए इस हादसे से वहां अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और गंभीर रूप से घायल अलका आनंद और गीता राम जोशी को 108 एंबुलेंस से सीएचसी चकराता पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

थाना चकराता के प्रभारी चंद्रशेखर नौटियाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है।

हादसे में आसपास नहा रहे तीन अन्य पर्यटकों को भी पेड़ की टहनियों से मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय प्रशासन ने पर्यटकों से प्राकृतिक स्थलों पर सतर्कता बरतने की अपील की है, विशेषकर बरसात या झरनों के तेज बहाव के दौरान।

यह घटना एक बार फिर से पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की ज़रूरत की ओर इशारा करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment