चारधाम यात्रा का जनसैलाब: पंजीकरण ने पार किया 31 लाख का आंकड़ा - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

चारधाम यात्रा का जनसैलाब: पंजीकरण ने पार किया 31 लाख का आंकड़ा

On: May 23, 2025 8:49 AM
Follow Us:

उत्तराखंड सरकार द्वारा चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य किए जाने के बाद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। अब तक ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से कुल पंजीकरण का आंकड़ा 31 लाख के पार पहुंच चुका है। तीर्थयात्रियों की आस्था और उत्साह को देखते हुए यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

पर्यटन विभाग ने 20 मार्च से ऑनलाइन पंजीकरण की शुरुआत की थी, लेकिन मई और जून माह के लिए सारे स्लॉट भर चुके हैं। ऐसे में जिन श्रद्धालुओं को ऑनलाइन स्थान नहीं मिला, वे अब ऑफलाइन पंजीकरण की ओर रुख कर रहे हैं।अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा 22 मई को दर्ज हुआ, जब 27 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने एक ही दिन में ऑफलाइन पंजीकरण कराया।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सरकार ने हरिद्वार, ऋषिकेश, हरबर्टपुर और नया गांव विकासनगर सहित कई प्रमुख स्थानों पर 28 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा शुरू की है। नोडल अधिकारी का मानना है कि जैसे-जैसे यात्रा का समय नजदीक आ रहा है, ऑफलाइन पंजीकरण में और बढ़ोतरी होगी।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

पंजीकरण की संख्या जितनी तेज़ी से बढ़ रही है, उतनी ही श्रद्धा के साथ लोग यात्रा पर भी निकल रहे हैं। अब तक 12 लाख से अधिक श्रद्धालु चारधामों—केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री—में दर्शन कर चुके हैं। सरकार की ओर से यात्रा को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए सभी आवश्यक इंतज़ाम किए गए हैं।

यह भी पढ़ें : एक देश-एक चुनाव: क्या जर्मनी और जापान मॉडल भारत में होंगे लागू?

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment