देहरादून: राष्ट्रपति आशियाना पहली बार जनता के लिए होगा सुलभ, 20 जून को राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी उद्घाटन - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून: राष्ट्रपति आशियाना पहली बार जनता के लिए होगा सुलभ, 20 जून को राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी उद्घाटन

On: May 16, 2025 7:08 AM
Follow Us:

देहरादूनवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। राजपुर रोड स्थित ऐतिहासिक राष्ट्रपति आशियाना को पहली बार आम लोगों के लिए खोलने की तैयारी अंतिम चरण में है। यह ऐतिहासिक क्षण 20 जून को आएगा, जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू स्वयं इस पहल का उद्घाटन करेंगी। इस दिन देहरादून के पर्यटन और सांस्कृतिक धरोहर को एक नई पहचान मिलने जा रही है।

गुरुवार को राष्ट्रपति सचिवालय के अपर सचिव डॉ. राकेश गुप्ता ने देहरादून पहुंचकर राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे और आशियाना परिसर की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में निर्माण कार्यों की प्रगति और समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

132 एकड़ में फैले आशियाना परिसर को अत्याधुनिक सुविधाओं से सजाया जा रहा है। इसमें से 19.5 एकड़ पर लोवर एस्टेट, जबकि 21 एकड़ में राष्ट्रपति आशियाना स्थित है। शेष क्षेत्र में एक विश्वस्तरीय हरित पार्क विकसित किया जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में देहरादून के लोगों के लिए एक प्रमुख आकर्षण केंद्र बनेगा। इस पार्क की आधारशिला राष्ट्रपति द्वारा 20 जून को रखी जाएगी और अगले वर्ष तक इसे जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

यह पार्क सिर्फ मनोरंजन का स्थल नहीं होगा, बल्कि इसमें स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों, सांस्कृतिक आयोजनों और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। इसके लिए एक नवीन और टिकाऊ डिज़ाइन को अपनाया गया है, जिससे यह पार्क आने वाली पीढ़ियों के लिए भी लाभदायक रहेगा।

बैठक के दौरान अपर सचिव डॉ. गुप्ता ने देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल के सुझावों की सराहना करते हुए बताया कि उन्हीं के सुझाव पर इस पार्क की योजना को आकार दिया गया। उनके आइडिया को ही प्रोजेक्ट में शामिल कर आधुनिक पार्क का स्वरूप तैयार किया गया।

इस अहम बैठक में राष्ट्रपति सचिवालय की निदेशक स्वाति शाही, प्रबंधक जॉय कुमार शाह, सचिव सिंचाई विभाग डॉ. आर. राजेश कुमार, जिलाधिकारी सविन बंसल, और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

इस पहल से देहरादून को न केवल एक हरा-भरा आधुनिक स्थल मिलेगा, बल्कि पर्यटन, पर्यावरण और सांस्कृतिक दृष्टि से भी यह कदम मील का पत्थर साबित होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment