Haridwar:शादी के सपनों पर फिरा पानी एफडी में ज्यादा ब्याज का झांसा देकर चाय विक्रेता से दो लाख की ठगी, धमकी देकर हुआ फरार - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Haridwar:शादी के सपनों पर फिरा पानी एफडी में ज्यादा ब्याज का झांसा देकर चाय विक्रेता से दो लाख की ठगी, धमकी देकर हुआ फरार

On: May 13, 2025 7:30 AM
Follow Us:

हरिद्वार: एक गरीब चाय विक्रेता ने अपनी बेटी की शादी के लिए बड़ी मेहनत से दो लाख रुपये जोड़े थे, लेकिन ठगों की चालबाज़ी ने उसके सपनों को चकनाचूर कर दिया। एफडी (फिक्स्ड डिपॉजिट) में अधिक ब्याज दिलाने का लालच देकर एक युवक ने उससे यह रकम ठग ली और फरार हो गया। पीड़ित द्वारा जब फोन पर पैसे लौटाने की बात कही गई, तो आरोपी ने ना सिर्फ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दे डाली।

सिडकुल क्षेत्र के नवोदयनगर निवासी सुरेंद्र सिंह, जो सीएमओ ऑफिस के पास चाय और खाना बेचने का काम करते हैं, ने पुलिस में तहरीर देकर इस धोखाधड़ी का खुलासा किया। उनके अनुसार, सहारनपुर के थाना बड़गांव अंतर्गत बडीली मजरा निवासी आशीष पुण्डीर उनकी दुकान पर अक्सर आया-जाया करता था। इसी नजदीकी का फायदा उठाते हुए आशीष ने 16 सितंबर को सुरेंद्र से कहा कि अगर उसके पास कुछ पैसे हैं तो वह एफडी करवा ले, जिससे उसे अच्छा ब्याज मिलेगा।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

सीधे-सादे सुरेंद्र ने आरोपी की बातों पर भरोसा कर लिया और बेटी की शादी के लिए इकट्ठा की गई दो लाख रुपये की रकम आशीष के खाते में ट्रांसफर कर दी। रकम मिलते ही आरोपी ने दुकान पर आना बंद कर दिया। जब सुरेंद्र ने फोन कर पैसे के बारे में पूछा तो आशीष ने गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

पीड़ित का आरोप है कि यह पूरी घटना एक पूर्व नियोजित साजिश के तहत की गई और आशीष ने विश्वासघात करते हुए उसे आर्थिक और मानसिक रूप से नुकसान पहुंचाया। सिडकुल थाने के प्रभारी मनोहर भंडारी ने जानकारी दी कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

पीड़ित सुरेंद्र अब न्याय की आस लगाए बैठा है, उम्मीद है कि पुलिस की कार्रवाई से उसे इंसाफ मिलेगा और उसकी बेटी की शादी दोबारा पटरी पर लौटेगी।

यह भी पढें- पीएम मोदी का आदमपुर दौरा: सीमाओं की रक्षा में तैनात जवानों को दिया प्रेरणा संदेश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment