ऋषिकेश में सनसनीखेज हत्याकांड: तपोवन स्थित अपार्टमेंट में कैफे संचालक की गोली मारकर हत्या, किरायेदार और उसका साथी फरार - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

ऋषिकेश में सनसनीखेज हत्याकांड: तपोवन स्थित अपार्टमेंट में कैफे संचालक की गोली मारकर हत्या, किरायेदार और उसका साथी फरार

On: May 8, 2025 4:28 PM
Follow Us:

ऋषिकेश के तपोवन इलाके में स्थित डैक्कन वैली अपार्टमेंट में बुधवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। यहां हाइड नामक कैफे चलाने वाले कैफे संचालक नितिन देव (40 वर्ष) की उनके ही अपार्टमेंट परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद से अपार्टमेंट में किराये पर रहने वाला युवक और उसका एक साथी रहस्यमयी ढंग से गायब हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हैं।

लिफ्ट के बाहर खड़े नितिन पर ताबड़तोड़ फायरिंग

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

घटना रात करीब 11 बजे की है, जब नितिन देव अपनी कार पार्क करने के बाद लिफ्ट के बाहर खड़े होकर अपने फ्लैट की ओर जा रहे थे। तभी अचानक लिफ्ट खुली और उसमें से दो युवक बाहर निकले। देखते ही देखते दोनों ने पिस्टल निकालकर नितिन पर चार गोलियां चला दीं, जिनमें से दो गोली उनके सिर और सीने में जा लगीं। वह वहीं गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। लेकिन तब तक हमलावर स्कूटी पर सवार होकर फरार हो चुके थे।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

मौके पर पहुंची पुलिस, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना मिलते ही मुनिकीरेती पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना किया। नितिन देव को तत्काल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और उनके परिवार को सूचित किया गया। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में रंजिश और संपत्ति विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है।

किरायेदार की भूमिका संदिग्ध, जांच के घेरे में

अपार्टमेंट के दूसरे फ्लोर पर रहने वाले जिस युवक ने खुद को नितिन (बागपत निवासी) बताया था, उसने 17 अप्रैल को फ्लैट 33 हजार रुपये प्रति माह के किराये पर लिया था। 25 अप्रैल को एक और युवक उसके साथ आकर वहां रहने लगा। वारदात के बाद से दोनों लापता हैं। पुलिस को संदेह है कि इन्हीं दोनों ने इस हत्या को अंजाम दिया है या फिर ये किसी गिरोह के शूटर हो सकते हैं।

संदिग्ध किरायेदार का मोबाइल फोन भी बंद है और जो पहचान पत्र उसने दिया था, उस पते की पुष्टि के लिए पुलिस की टीमें पश्चिम उत्तर प्रदेश भेजी गई हैं। पुलिस उस दूसरे युवक की पहचान करने में भी जुटी है जो उसके साथ ठहरा था। बताया जा रहा है कि यह किरायेदार बहुत कम अपार्टमेंट से बाहर निकलता था और अक्सर बालकनी से नितिन देव की गतिविधियों पर नजर रखता था।

संपत्ति विवाद से जुड़ी पुरानी रंजिश की जांच

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक नितिन देव के पास डैक्कन वैली अपार्टमेंट में कुल चार फ्लैट थे और कुछ समय से उनका कुछ लोगों के साथ संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। ऐसे में पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं इस हत्याकांड के पीछे किसी रंजिश में पेशेवर शूटरों की मदद तो नहीं ली गई।

सीओ नरेंद्रनगर सुरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि अपार्टमेंट में फ्लैट किराये पर लेने वाले की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। जांच टीमें विभिन्न पहलुओं पर काम कर रही हैं और जल्दी ही घटना से जुड़े सभी तथ्य सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment