"क्या है ऑपरेशन सिंदूर की खास बात? जानिए क्यों यह मिशन अब तक के सभी अभियानों से अलग है – पूर्व सेना अधिकारी का बड़ा खुलासा" - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

“क्या है ऑपरेशन सिंदूर की खास बात? जानिए क्यों यह मिशन अब तक के सभी अभियानों से अलग है – पूर्व सेना अधिकारी का बड़ा खुलासा”

On: May 7, 2025 9:35 AM
Follow Us:

देहरादून। भारत ने एक बार फिर अपने पराक्रम और अत्याधुनिक सैन्य क्षमताओं का प्रदर्शन करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के ज़रिए पाकिस्तान के आतंकी ढांचों पर जबरदस्त कार्रवाई की है। इस ऑपरेशन की जानकारी उत्तराखंड सब एरिया के पूर्व जीओसी मेजर जनरल (सेनि) शम्मी सभवाल ने दी। उनके अनुसार, यह मिशन न केवल रणनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह भारत की तकनीकी श्रेष्ठता और निर्णायक कार्रवाई का प्रमाण भी है।

मेजर जनरल सभवाल का कहना है कि आज भारत मिसाइल तकनीक में दुनिया के अग्रणी राष्ट्रों की कतार में खड़ा है। ऑपरेशन सिंदूर इसका जीवंत उदाहरण है, जो न केवल व्यापक स्तर पर अंजाम दिया गया, बल्कि पूरी तरह तकनीकी रूप से सशक्त और सटीक था।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

बालाकोट से अलग, कहीं अधिक सशक्त

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

2019 में पुलवामा हमले के जवाब में भारत ने बालाकोट में एयरस्ट्राइक की थी, जिसमें मिराज 2000 लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया गया था। लेकिन समय के साथ भारत की सैन्य क्षमताएं कई गुना बढ़ चुकी हैं। अब भारतीय वायुसेना के पास राफेल जैसे उन्नत फाइटर जेट हैं, जो स्कैल्प मिसाइलों से लैस हैं। बालाकोट स्ट्राइक जहां सिर्फ एक आतंकी ठिकाने तक सीमित थी, वहीं ऑपरेशन सिंदूर के तहत नौ अलग-अलग आतंकी ठिकानों को एकसाथ निशाना बनाया गया।

सीमा पार किए बिना भीतर तक प्रहार

इस बार कार्रवाई सिर्फ पीओके तक सीमित नहीं रही, बल्कि पाकिस्तान के मुख्य भूभाग—पंजाब प्रांत—तक भारतीय मिसाइलें दागी गईं। जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों के मुख्यालयों को लक्षित किया गया। खास बात यह रही कि यह सब बिना सीमा पार किए किया गया, जो भारत की सटीक मारक क्षमता और रणनीतिक सूझबूझ को दर्शाता है।

सैन्य ताकत में भारत का वर्चस्व

ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स 2025 के अनुसार, भारत सैन्य शक्ति के मामले में पाकिस्तान से कहीं अधिक आगे निकल चुका है। विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान अब केवल जुबानी धमकियों तक ही सीमित रह गया है। यूक्रेन को भारी मात्रा में गोला-बारूद बेचने के कारण पाकिस्तान का रणनीतिक भंडार भी कमजोर हो गया है, जिससे उसकी युद्ध क्षमता प्रभावित हुई है।

भारत हर मोर्चे के लिए तैयार

भारत ने हर संभावित चुनौती से निपटने की तैयारी कर रखी है। यदि पाकिस्तान सीमा पर गोलीबारी या सीमित हवाई कार्रवाई जैसे छोटे कदम उठाता है, तो भारत मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूर्णतः तैयार है। और यदि पाकिस्तान कूटनीतिक रास्ता अपनाता है, तो भारत उसकी उस चाल का भी प्रभावी ढंग से सामना करेगा।

यह भी पढें- उत्तराखंड मौसम: अगले 48 घंटे भारी, बारिश से बढ़ेगा गदेरों का जलस्तर, इन जिलों में बर्फबारी की चेतावनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment