अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हैती में आया 7.2 तीव्रता से आया भूकंप,मृतकाें की संख्या 1,419 पर पहुंची,पढ़िए पूरी खबर।

On: February 9, 2022 6:23 PM
Follow Us:

हैती में आया 7.2 तीव्रता से आया भूकंप,मृतकाें की संख्या 1,419 पर पहुंची,पढ़िए पूरी खबर।

लेस कायेस (हैती) : हैती में पिछले सप्ताहांत में आए 7.2 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,419 हो गई है और घायलों की संख्या भी बढ़कर 6,000 हो गई है।

कैरेबियाई देश की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

इस भूकंप के कारण मकानों, कार्यालयों और गिरजाघरों समेत हजारों ढांचे तबाह हो गए हैं।हैती में सोमवार रात को ऊष्णकटिबंधीय तूफान पहुंचने के कारण स्थिति और भयावह हो सकती है।इस तूफान के कारण तेज हवाएं चलने, भारी बारिश होने, भूस्खलन होने और अचानक बाढ़ आने की आशंका है।

एजेंसी के प्रमुख जेरी चांडलर ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि हमारे पास अब जो संसाधन हैं, हम उन्हें सबसे अधिक प्रभावित स्थानों पर पहुंचाएं।

यह भी पढ़े –  काबुल से भारतीयों को लेकर उड़ा वायुसेना का विमान

हैती के दक्षिणपश्चिम हिस्से में भूकंप आने से कई शहर लगभग पूरी तरह से तबाह हो चुके हैं। भूकंप के कारण कोरोना वायरस महामारी से पहले से बुरी तरह प्रभावित हैती के लोगों की पीड़ा और भी बढ़ गई है। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने कहा है कि भूकंप का केंद्र राजधानी पोर्ट औ प्रिंस से करीब 125 किलोमीटर की दूरी पर था।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

PM Modi receiving Uzbekistan’s highest state honour from President Shavkat Mirziyoyev

PM Modi को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, 36वें इंटरनेशनल अवॉर्ड के साथ रिश्तों में आया नया मोड़!

Nepal Floods 2026 aftermath as rescue teams search for missing people

Nepal Flood: 724 मौतों के बाद भी नहीं थमा कहर, 2,500 लापता और फिर मंडराया नया खतरा!

Imran Khan Health News - Former Pakistan PM Imran Khan in Adiala Jail Rawalpindi

Pakistan: पूर्व पीएम इमरान की सेहत को लेकर बढ़ी चिंता, कस्टडी में मौत की अटकलों के बीच पार्टी ने उठाई बड़ी मांग

फुटबॉल जगत पर टूटा दुखों का पहाड़: मेसी के मार्गदर्शक और पिता जॉर्ज मेसी का 68 वर्ष की उम्र में निधन

थाईलैंड फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया: स्कूल में छात्र ने की अंधाधुंध गोलीबारी; 2 की मौत, 15 घायल, हमलावर ने खुद को भी उड़ाया

Iran-US Conflict: Tensions escalate in the Middle East; global concern deepens following claims of drone attacks on US military bases in Kuwait.

Iran US Conflict: मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन हमलों के दावे से वैश्विक चिंता गहराई

Leave a Comment