अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

पौड़ी के दुगड्डा में सड़क हादसे में तीन शिक्षकों की मौत, नैनीताल में भी 5 पर्यटक घायल

On: February 22, 2022 7:07 AM
Follow Us:

उत्तराखंड में मंगलवार का दिन सड़क हादसों के नाम रहा. चंपावत में जहां वाहन के खाई में गिरने से 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई वहीं, पौड़ी जिले में भी एक निजी वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने पर तीन लोगों को जान गंवानी पड़ी. पौड़ी जिले में यह घटना दुगड्डा के पास हुई है. वाहन में कुल 5 लोग सवार बताए जा रहे थे, जिनमें से 3 लोगों की मौत हो गई. दो घायलों को कोटद्वार के बेस अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है.

ये हादसा नजीबाबाद-बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग 534 पर दुगड्डा-गुमखाल के बीच क्रैंखाल के पास घटित हुआ, जहां कार एक खड्डे में जा गिरी. दुर्घटना की सूचना मिलते ही दुगड्डा और गुमखाल पुलिस टीमें घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया.

यह भी पढ़े – ट्रेन में सफर करते वक्त इन बातों का ध्यान रखना है जरूरी वरना भरना पड़ सकता है भारी जुर्माना

दुर्घटनाग्रस्त निजी वाहन वेगनार में सवार सभी लोग टीचर बताए जा रहे हैं. नकारी मिली है कि ये सभी लोग प्रखंड जयहरीखाल के अंतर्गत राजकीय इंटर कालेज सारी के शिक्षक थे. इस वाहन से सभी शिक्षक स्कूल जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया. मरने वालों में दो महिलाएं और एक पुरुष है. कोटद्वार से गुमखल की ओर जाते समय यह हादसा हुआ.

वंदना भंडारी (40) पत्नी नरेंद्र सिंह भंडारी, निवासी मानपुर (कोटद्वार नगर निगम अंतर्गत)

पूनम रावत (42) पत्नी प्रद्युमन सिंह, निवासी मानपुर (कोटद्वार नगर निगम अंतर्गत)

दीपक शाह (35) पुत्र उत्तम सिंह, निवासी शिवपुर

अरुण कुमार, 30 वर्ष, पुत्र बाबूलाल निवासी सतेंद्र नगर कौड़िया

चालक जयवीर सिंह पुत्र रघुवीर सिंह, 57 वर्ष, निवासी रतनपुर सुखरो

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

​"Police and FSL team investigating a crime scene in Khatima, Udham Singh Nagar, Uttarakhand with an ambulance and police vehicle."

ऊधम सिंह नगर: खटीमा में खौफनाक वारदात, मानसिक तनाव के चलते युवक ने ब्लेड से गला रेतकर की आत्महत्या

Leave a Comment