भारत में क्रिकेट के प्रशंसकों के लिए आज बड़ा दिन है क्योंकि आज भारत में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन हुआ है. इस स्टेडियम का नाम अभी तक मोटेरा स्टेडियम अहमदाबाद (Ahemdabad) था जिसे अब बदल कर नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम किया जा रहा है। इस स्टेडियम का उद्घाटन करने खुद गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) अहमदाबाद पहुंचे।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
अमित शाह ने किया स्टेडियम का उद्घाटन।
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
प्रधानमंत्री के गृह राज्य गुजरात के अहमदाबाद में दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम (biggest cricket stadi) बनकर तैयार हो गया था। स्टेडियम को पहले मोटेरा स्टेडियम के नाम से जाना जाता था लेकिन आज से इस स्टेडियम का नाम नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) कर दिया गया है। आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह खुद स्टेडियम का उद्घाटन करने पहुंचे और उद्घाटन समारोह में गृह मंत्री ने इस स्टेडियम के नए नाम का ऐलान किया और बताया कि इस स्टेडियम को अब नरेंद्र मोदी स्टेडियम के नाम से जाना जाएगा।
यह भी पढ़े – अल्मोड़ा में पुलिस को बड़ी कामयाबी, 2 बस वालों से मिला 26.5 किलोग्राम गांजा
6 महीने में कराया जा सकता है ओलंपिक : अमित शाह

नरेंद्र मोदी स्टेडियम के उद्घाटन समारोह में गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने स्टेडियम की खासियत के बारे में बात करते हुए बताया कि हमने यहां ऐसी सुविधा कर दी है कि यहां 6 महीने के अंदर ओलंपिक, एशियाई गेम व कॉमनवेल्थ गेम का आयोजन कराया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि आप अहमदाबाद को स्पोर्ट्स सिटी के नाम से लोग पहचानेंगे। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने जब वह गुजरात के सीएम थे तब इस स्टेडियम का सपना देखा था जो अब पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि इस नए स्टेडियम को दुनिया के सबसे बड़े और सबसे हाईटेक स्टेडियम के तौर पर विकसित किया गया है।
क्या है स्टेडियम की खास बातें।
यदि बात करें इस स्टेडियम की सबसे बड़ी खासियत की तो वह है स्टेडियम में दर्शकों की कुल छमता। एक रिपोर्ट के अनुसार इस स्टेडियम में लगभग 132000 दर्शक एक साथ मैच का आनंद उठा सकते हैं हालांकि आज होने वाले मैच में कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए 50 फीसदी दर्शकों की ही अनुमति दी गई है।
अहमदाबाद में स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम 63 एकड़ में फैला हुआ है। इस स्टेडियम में 76 कॉरपोरेट बॉक्स, 4 ड्रेसिंग रूम साथ है इसके अलावा तीन प्रैक्टिस ग्राउंड भी हैं। आपको बता दें कि चार ड्रेसिंग रूम वाला यह दुनिया का इकलौता स्टेडियम है। यदि बात करें इस स्टेडियम को बनाने में आए खर्च की तो वह है लगभग 800 करोड़।
यह भी पढ़े – पहाड़पानी में दो नाबालिग लड़कियों की संदिग्ध अवस्था में म्रत्यु, मौत के कारणों का नही चला पता।
बारिश होने के महज आधे घंटे में शुरू हो सकेगा खेल।
इस स्टेडियम की सबसे बड़ी खासियतों में इसका ड्रेनेज सिस्टम भी है। आपको बता दें कि यदि किसी मैच के बीच में बारिश हो जाती है तो इसके आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम से सिर्फ आधे घंटे बाद ही फिर से मैच शुरू किया जा सकेगा। साथ ही यो भारत का ऐसा पहला स्टेडियम है, जहां एलईडी लाइट्स में मैच खेला जाएगा जो कि खासतौर पर डे नाइट मैच के लिए लगाई गई है।
PIB द्वारा जारी सूचना में बताया गया है की, ” नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) आकार में 32 फुटबॉल स्टेडियम के बराबर है’। मैदान को 2015 में नवीनीकरण के लिए बंद किया गया था। तब से इसके नवीनीकरण का काम शुरू हो गया था और अब जाकर जो स्टेडियम पूरी तरह बनकर तैयार हो गया है और अब नए नाम के साथ इसका उद्घाटन भी हो गया है। यो स्टेडियम ऐसा पहला स्टेडियम है जहां अभ्यास पिचों पर भी मुख्य पीच की तरह ही मिट्टी इस्तेमाल की गई है।











