अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड के बेटे Lakshya Sen का कमाल, टीम ने भारत को जिताया thomas cup

On: May 15, 2022 1:00 PM
Follow Us:

भारत ने मौजूदा champion Indonesia को लगातार तीसरे मैच में मात देकर thomas cup final 2022 में इतिहास रच दिया है। बता दें कि भारत ने लगातार तीन मैच जीते हुए Indonesia को 3-0 से मात दी। भारत के लिए Lakshya Sen, Satwiksairaj Rankireddy और Chirag Shetty और kitanbi Srikanth ने मुकाबले जीते।

पहले मुकाबले में मेंस सिंगल वर्ग में दुनिया की नंबर 9 शटलर Lakshya sen ने दुनिया के नंबर 4 खिलाड़ी Anthony GINTING को मात दी जबकि दूसरे मैच में मेंस डबल वर्ग में Satwiksairaj Rankireddy ओर Chirag Shetty की भारतीय जोड़ी ने Indonesia के Kevin Sanjaya और Mohammad Ahsan की जोड़ी को मात दी।

मेंस सिंगल वर्ग में गिनटिंग ने लक्ष्य सेन के खिलाफ धमाकेदार शुरुआत करते हुए पहला गेम 21-8 से जीत लिया, लेकिन दूसरे गेम में लक्ष्य ने भी जोरदार वापसी की और 21-17 से दूसरा गेम जीतकर 2-2 से बराबरी कर ली। तीसरे और निर्णायक गेम में दोनों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। दोनों खिलाड़ी एक समय 12-12 की बराबरी पर थे। लेकिन इसके बाद लक्ष्य ने 4 अंकों की बढ़त बना ली और स्कोर को 18-14 तक पहुंचा दिया और फिर 21-17 से तीसरा और निर्णायक गेम जीतकर मुकाबले में भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। लक्ष्य ने एक घंटे और 5 मिनट में गिनटिंग को मात दी।

भारत इस season में सिर्फ चीनी ताइपे के खिलाफ एक मैच हारा, जबकि 14-बार का चैंपियन इंडोनेशिया एक भी मैच नहीं हारा और knockout मुकाबलों में चीन व जापान को हराकर final में पहुंचा था।

दूसरे मुकाबले में मेंस डबल वर्ग में Satwiksairaj Rankireddy और Chirag Shetty की भारतीय जोड़ी का सामना Indonesia के Kevin Sanjaya और Mohammad Ahsan की जोड़ी से हुआ। भारतीय जोड़ी को पहले गेम में 18 मिनट में ही 18-21 से हार का सामना करना पड़ा।

Bangkok के impact arena में जारी इस मुकाबले के दूसरे गेम में भारतीय जोड़ी ने वापसी की और एक समय स्कोर को 11-6 तक पहुंचा दिया। हालांकि दोनों जोड़ी के बीच दूसरा गेम एक समय 21-21 से बराबरी पर आ गया था। और इसके बाद रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने 23-21 से दूसरा गेम जीत लिया।

ये भी पढ़ें : शर्मनाक : Dehradun से हैरान करने वाली खबर, पत्नी फोन में खेलती थी लूडो तो पति ने कर डाली हत्या, जानिए पूरा कारण

तीसरे और निर्णायक गेम में रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने एक बार फिर से 11-9 की बढ़त बना ली। लेकिन अगले कुछ ही देर में Indonesian जोड़ी ने स्कोर को 11-11 से बराबरी पर ला दिया। इसके बाद एक बार दोनों जोड़ी 17-17 की बराबरी पर थी। भारतीय जोड़ी ने फिर 20-18 की बढ़त बना ली और एक घंटे तथा 13 मिनट में 21-19 से मुकाबला जीत लिया। रेंकीरेड्डी और Chirag Shetty की जोड़ी की जीत के साथ ही Indian team ने मुकाबले में 2-0 की बढ़त बना ली।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

​"Police and FSL team investigating a crime scene in Khatima, Udham Singh Nagar, Uttarakhand with an ambulance and police vehicle."

ऊधम सिंह नगर: खटीमा में खौफनाक वारदात, मानसिक तनाव के चलते युवक ने ब्लेड से गला रेतकर की आत्महत्या

Leave a Comment