अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

न्यूज चैनल की एंकर ने काटी हाथ की नस, VIDEO बनाकर पति को भेजा, पुलिस ने ऐसे बचाई जान

On: February 28, 2022 6:26 AM
Follow Us:

ऋषिकेश: थाना मुनि की रेती क्षेत्र के एक होटल में ठहरी न्यूज एंकर ने अपने हाथ की नस काटकर वीडियो बनाकर अपने पति को भेजा. जिसके बाद पति ने पुलिस से संपर्क किया. मुनि की रेती पुलिस की तत्परता की वजह से न्यूज एंकर की जान बच पाई. इस घटना से ऋषिकेश से लेकर दिल्ली तक हड़कंप मचा रहा. प्रभारी निरीक्षक, मुनि की रेती के मोबाइल नंबर पर बृजेश श्रीवास्तव नाम के शख्स का फोन आया. उन्होंने बताया कि हमारे न्यूज चैनल की एंकर निवासी दिल्ली अपने घर से मनमुटाव होने पर मुनि की रेती क्षेत्र में आई है. उसकी लोकेशन शत्रुघ्न घाट पर थी. कुछ देर पहले एंकर द्वारा अपने पति को एक वीडियो बनाकर भेजा गया है. वीडियो में किसी होटल के कमरे में हाथ की नस काटने के दृश्य हैं. होटल के कमरे में खून ही खून फैला है. महिला एंकर का पति कोलकाता में नौकरी करता है.

यह भी पढ़े –  हरिद्वार में रेलवे स्टेशन पर पहुंचा हाथी तो ऋषिकेश के रामझूला में भी दिखी चहलकदमी

इस पर प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह द्वारा महिला एंकर का फोटो अपने व्हाट्सएप नंबर पर मंगाया गया. चूंकि थाना मुनि की रेती क्षेत्र में 400 से 500 होटल हैं. इस कारण महिला एंकर को ढूंढना आसान नहीं हो पा रहा था. सूचना तत्काल उच्च अधिकारियों को दी गयी. उच्च अधिकारियों के दिशा-निर्देशन में तत्काल थाने से 8 टीमों का गठन किया गया. रात करीब 1:15 बजे तपोवन क्षेत्र में चेकिंग कर रही पुलिस टीम के प्रभारी सत्येंद्र भंडारी को होटल ग्रैंड आलोवा में महिला एंकर मिली.

महिला एंकर ने अपने हाथ की नस को 3-4 जगह से काटा था. कमरे में काफी खून बिखरा था. महिला एंकर को तुरंत होटल के कर्मचारी तथा महिला सिपाही की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया. महिला एंकर को समय से ढूंढकर अस्पताल ना पहुंचाया जाता तो उसकी मौत भी हो सकती थी. उपचार के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द किया गया है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का विहंगम दृश्य, राजाजी नेशनल पार्क वन्यजीव कॉरिडोर और हिमालय की पहाड़ियां।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे: अप्रैल में PM मोदी करेंगे महा-उद्घाटन, केदारनाथ कपाट खुलने के दिन भी बन सकता है प्रोग्राम

विकासनगर के धर्मावाला चौक पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी और घटनास्थल।

विकासनगर में खूनी संघर्ष: धर्मावाला चौक पर नशे में धुत दबंगों का तांडव, युवक को सरेराह पीटा और कार से मारी टक्कर

धामी सरकार के ‘चार साल बेमिसाल’: देहरादून में भव्य रोड शो के साथ तीन दिवसीय उत्सव का आगाज

उत्तराखंड में बर्फबारी और बिजली गिरने का मौसम अलर्ट।

उत्तराखंड वेदर अपडेट: पहाड़ों में फिर बदला मौसम का मिजाज, बर्फबारी और बिजली गिरने का ‘येलो अलर्ट’ जारी; जानें अपने शहर का हाल

"रुड़की के होटल में प्रेमी संग रंगे हाथ पकड़ी गई मंगेतर की खबर का इमेज"

शादी से पहले मंगेतर की बेवफाई का खौफनाक सच: रुड़की के होटल में प्रेमी संग रंगे हाथ पकड़ी गई युवती, कोतवाली में भारी हंगामा

सुबोध उनियाल बने नए स्वास्थ्य मंत्री

धामी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल: सुबोध उनियाल बने उत्तराखंड के नए स्वास्थ्य मंत्री, धन सिंह रावत से छिनी जिम्मेदारी

Leave a Comment