यूज़वेंद्र चहल पिछले कुछ दिनों से कहीं चौंकाने वाले खुलासे कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके साथ किस तरीके से दुर्व्यवहार उनके शुरुआती दिनों में हुआ है। युजवेंद्र चहल के इन खुलासों ने पूरे क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी है और हर कोई युजवेंद्र चहल से मांग कर रहा है कि वह उन खिलाड़ियों के नाम बताएं जिसकी वजह से उनकी जान खतरे में आई थी, इसके साथ ही चहल ने उनके साथ शारीरिक शोषण की बात भी कही है
युजवेंद्र चहल ने खुलासा करते हुए बताया कि 2011 चैंपियंस लीग में जब वह मुंबई इंडियंस की टीम से थे, तो उनके साथ गलत बर्ताव हुआ। उनका शारीरिक शोषण भी किया गया और शारीरिक शोषण के आरोप पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एंड्रयू सायमंड्स और न्यूजीलैंड के क्रिकेटर जेम्स फ्रैंकलिन पर लगे है।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
ये भी पढ़ें : भारत को वर्ड कप जिताने वाले इस क्रिकेटर ने छोड़ा देश, अब खेलेगा भारत के खिलाफ,इस देश की टीम में हुआ शामिल
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
आपको बता दें कि यह खुलासा चहल ने कुछ महीने पहले किया था। उन्होंने बताया था कि एंड्रयू सायमंड्स और जेम्स फ्रेंकलिन ने 2011 में उनके हाथ-पांव बांधे थे और उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया था। इसके साथ ही उनके मुंह पर टेप भी बांध दिया था, जिससे वह काफी देर तक कमरे में बंद रहे थे। इसके बाद एक सफाई कर्मी आया और उसने चहल के हाथ पांव खोलें और उन्हें मुक्त किया।












