टीम इंडिया के पूर्व कप्तान Virat Kohli सबसे चहेते क्रिकेट स्टार में से एक हैं। विराट कोहली की फैन फॉलोइंग दुनिया में हर एक स्पोर्ट्स से लेकर अन्य क्षेत्र के सेलिब्रिटी में सबसे टॉप में है। विराट सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं और यहां वह अलग-अलग प्रकार के वीडियो और पोस्ट शेयर करते हैं।
साल 2018 में Virat Kohli ने अपने एक वीडियो से करीब दो करोड़ लोगों को मूर्ख बना दिया था। उस वक्त विराट कोहली इंस्टाग्राम पर फॉलो किए जाने वाले सबसे बड़े सेलिब्रिटी थे। Virat Kohli ने लिखा कि फिर से साल का वह समय आ गया है जब मेरे पास आप लोगों के लिए एक विशेष मैसेज है। उस मैसेज में क्या था आप खुद ही सुनिए।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
जब आप वीडियो देख रहे होंगे तो आपने भी वीडियो को टच किया होगा, ताकि आप आवाज सुन सके।लेकिन जब वीडियो खत्म होता है तब आपको पता चलता है, कि यह एक अप्रैल फूल वीडियो था और इस वीडियो में कोई भी आवाज नहीं है और इस बारे में लास्ट में लिखा भी आता है।
दरअसल Virat Kohli द्वारा यह वीडियो WROGN नामक कंपनी के लिए शूट किया गया था और इसे इंस्टाग्राम पर शेयर करके लोगों को अप्रैल फूल बना दिया गया था।












