अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttrakhand :शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठगों ने देहरादून निवासी से ठगे 1.17 करोड़ रुपये

On: April 15, 2025 6:58 AM
Follow Us:

देहरादून के जाखन क्षेत्र के एक व्यक्ति से साइबर अपराधियों ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 1.17 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित को एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया था, जिसमें कई लोग ग्रुप एडमिन थे और खुद को एक नामी इन्वेस्टमेंट कंपनी आस्क इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स लिमिटेड का प्रतिनिधि बता रहे थे।

पीड़ित ने बताया कि ग्रुप में नियमित रूप से विभिन्न शेयरों की जानकारी साझा की जाती थी और कई लोगों की मोटी कमाई के स्क्रीनशॉट भी डाले जाते थे। इससे प्रभावित होकर उन्होंने भी निवेश करने का निर्णय लिया। ग्रुप की एक एडमिन प्रिया शर्मा ने उन्हें एक AskICPro नाम की एप डाउनलोड करने को कहा, जिसमें निवेश की प्रक्रिया पूरी की गई।

शुरुआत छोटे निवेश से हुई, फिर बढ़ा लालच
17 मार्च को पीड़ित ने अपनी पत्नी के खाते से एप पर दिए गए बैंक खाते में 50 हजार रुपये ट्रांसफर किए। एप पर कुछ ही समय में 10 हजार रुपये के लाभ की दिखावटी जानकारी दिखाई गई। इस पर विश्वास बढ़ा और उन्होंने दोबारा 50 हजार रुपये और निवेश कर दिए। जल्द ही एप पर उनकी कुल रकम बढ़कर डेढ़ लाख रुपये बताई गई, जिससे वह पूरी तरह ठगों के झांसे में आ गए।

लाभ दिखाकर और रकम डलवाई, फिर निकासी में बहाने बनाए गए
जैसे-जैसे मुनाफा दिखाया गया, पीड़ित ने और ज्यादा पैसे एप पर बताए खातों में एनईएफटी, आरटीजीएस और अन्य माध्यमों से ट्रांसफर कर दिए। निकासी की कोशिश करने पर उन्हें तरह-तरह की शर्तों से रोका गया। पहले कहा गया कि पांच लाख रुपये से कम की रकम नहीं निकाली जा सकती। जब पीड़ित का लाभ और मूलधन मिलाकर कुल रकम दस लाख रुपये से अधिक हो गई, तब निकासी की सीमा और बढ़ा दी गई।

आख़िरकार हुआ शक, पुलिस में दी शिकायत
जब लगातार रकम निकालने में बाधा आने लगी और एक भी रुपया वापस नहीं मिला, तब पीड़ित को संदेह हुआ। उन्होंने साइबर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया कि 4 अप्रैल तक कुल 1.17 करोड़ रुपये एप पर दिए गए खातों में ट्रांसफर कर दिए गए थे।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच जारी
साइबर सेल के सीओ अंकुश मिश्रा ने बताया कि मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढें- रुद्रप्रयाग: नरकोटा के पास ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर खड़ी कार में मिला शव, वाहन दिल्ली नंबर का

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

मसूरी में दर्दनाक हादसा: झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर गहरी खाई में गिरी सैलानियों की कार, एक महिला का शव बरामद, रेस्क्यू जारी

उत्तराखंड: बागेश्वर के कपकोट में दर्दनाक सड़क हादसा, टाटा 407 खाई में गिरने से ड्राइवर समेत दो की मौत, 4 महिलाएं घायल

Leave a Comment