अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

रुद्रप्रयाग: नरकोटा के पास ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर खड़ी कार में मिला शव, वाहन दिल्ली नंबर का

On: April 15, 2025 6:47 AM
Follow Us:

रुद्रप्रयाग: जिले के नरकोटा क्षेत्र में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार में संदिग्ध स्थिति में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। वाहन सड़क किनारे पिछले चार दिनों से खड़ा था, जिसे लेकर स्थानीय लोगों में संदेह बना हुआ था। सूचना मिलने पर कोतवाली रुद्रप्रयाग से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेलवे प्रोजेक्ट पर कार्य कर रही संस्था से जुड़े एक प्रतिनिधि ने सूचना दी कि नरकोटा के पास सड़क पर खड़ी एक लाल रंग की कार में शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया शुरू की गई।

पुलिस उपाधीक्षक विकास पुण्डीर ने बताया कि घटनास्थल को पूरी तरह से सुरक्षित कर दिया गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए पौड़ी जनपद के श्रीनगर से फोरेंसिक फील्ड यूनिट को बुलाया गया, जो मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

बताया गया कि संदिग्ध वाहन दिल्ली नंबर का है। पुलिस ने रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन स्वामी की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। इसके साथ ही मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी गई है।

फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आसपास के क्षेत्रों में लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर गहराई से जांच कर रही है।

यह भी पढें- रुड़की में गर्भवती महिला से दुष्कर्म का मामला: आरोपी ने घर में घुसकर किया वारदात को अंजाम, छत फांदकर हुआ फरार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बेंगलुरु पुलिस और उत्तराखंड पुलिस के जवान रुड़की से किडनैप बच्ची को बरामद कर आरोपी महिला राबिया को ले जाते हुए.

रुड़की से अगवा मासूम बेंगलुरु में बरामद: भीख मंगवाई और श्रीलंका ले जाने की थी तैयारी, पुलिस ने लखनऊ की महिला को दबोचा

* चारधाम यात्रा 2026 गंगोत्री यमुनोत्री कपाट उद्घाटन समारोह

चारधाम यात्रा 2026 का शंखनाद: अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट, श्रद्धा के सैलाब के साथ देवभूमि में उत्सव शुरू

उत्तराखंड के भीमताल में एक आरोपी का कमरा सील करती हुई पुलिस पुलिस।

भीमताल में ‘लव जिहाद’ का सनसनीखेज मामला: असली पहचान छिपाकर युवतियों का यौन शोषण, 17 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

उत्तराखंड में निजी वाहनों से हूटर और लाल-नीली बत्ती हटाती पुलिस।

उत्तराखंड में ‘वीआईपी कल्चर’ पर प्रहार: निजी वाहनों पर हूटर और सायरन लगाया तो अब खैर नहीं, 20 अप्रैल से शुरू होगा महा-अभियान

जौलीग्रांट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया हत्या का आरोपी और घटनास्थल का दृश्य |

जौलीग्रांट में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

चम्पावत पॉलिटेक्निक मैदान जहाँ छात्र को भाला लगा और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर |

चम्पावत में खेल के मैदान में पसरा मातम: भाला लगने से पॉलिटेक्निक छात्र की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

Leave a Comment