अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तरकाशी में फिर हिली धरती, 3.2 तीव्रता के भूकंप से लोग घबराए

On: July 8, 2025 11:09 AM
Follow Us:

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में एक बार फिर धरती कांपी है। मंगलवार दोपहर करीब 1:07 बजे जिले के कई इलाकों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। अचानक धरती हिलने से लोग घबराकर घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।

आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र मोरी ब्लॉक क्षेत्र के जखोल के जंगलों में स्थित था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.2 मापी गई। जैसे ही झटके महसूस हुए, पुलिस वायरलेस और तहसील कंट्रोल रूम के जरिए प्रशासन को भूकंप की जानकारी दी गई।

उल्लेखनीय है कि उत्तरकाशी भूकंप के लिहाज से उत्तराखंड का अति संवेदनशील जिला माना जाता है। यहां समय-समय पर इस तरह के हल्के से मध्यम तीव्रता के भूकंप आते रहते हैं। साल 1991 में उत्तरकाशी में आए भयानक भूकंप ने तबाही मचा दी थी, जिसकी तीव्रता 6.6 थी। उस हादसे में सैकड़ों लोगों की जान गई थी और हजारों घर तबाह हो गए थे।

इस वर्ष भी जनवरी माह में उत्तरकाशी जिले में 9 बार भूकंप के झटके दर्ज किए गए थे। लगातार सक्रियता को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग भी अलर्ट मोड पर है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दुल गुसाईं ने संबंधित विभागों और एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।

यह भी पढें-बाघों के हमले में बढ़ी मौतें, तेंदुओं से भी ज्यादा बना खतरा; वन विभाग चला रहा रेस्क्यू अभियान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​उत्तरकाशी रेस्क्यू: हेलीकॉप्टर की मदद से निकाले जा रहे फंसे पर्वतारोही, 29 को सुरक्षित हर्षिल लाया गया

​Uttarakhand Weather Update: दून समेत 3 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, 57 सड़कें बंद और चारधाम यात्रा स्थगित

​Dehradun Kidnapping Attempt Case: देहरादून में महिला के अपहरण की कोशिश का सनसनीखेज मामला, 11 लाख के विवाद में एक गिरफ्तार

​Roorkee Honor Killing Case: रुड़की के झबरेड़ा में सनसनीखेज दोहरा हत्याकांड, भाई ने बहन और पड़ोसी को गोलियों से भूना

​Harish Rawat ED Inquiry: मां की तस्वीर गले में लटकाकर ईडी दफ्तर पहुंचे पूर्व सीएम, 2016 VPDO भर्ती घोटाला मामले में बढ़ा शिकंजा

​Uttarakhand Weather Update: सीमांत पिथौरागढ़ में मूसलधार बारिश के बाद सीजन की पहली बर्फबारी, कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित

Leave a Comment