Doon Prime News
uttarakashi

चारधाम यात्रा का हुआ आगाज,12.13मिनट पर खुले गंगोत्री के कपाट तो वहीं 12.41मिनट पर यमुनोत्री धाम के खुले कपाट, श्रद्धालुओं में दिखी उत्साह की लहर

खबर उत्तराखंड से जहाँ आज से चारधाम यात्रा अक्षय तृतीय के अवसर पर आज शनिवार को गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। गंगोत्री के कपाट 12:13 मिनट पर खोल दिए गए। जबकि यमुनोत्री के कपाट 12:41 मिनट पर खुलेंगे। गंगोत्री के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई थी।


जी हाँ,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी सुबह मां यमुना के मायके खरशालीगांव पहुंचे। यहां मंदिर में उन्होंने पूजा-अर्चना की। शुक्रवार को मुखबा से मां गंगा की डोली आर्मी बैंड की धुनों के साथ गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई थी। मां गंगा की विदाई के दौरान मुखबा गांव के ग्रामीण भावुक हो गए।


बता दें की शुक्रवार को चारधाम यात्रा औपचारिक रूप से शुरू हुई जबकि यात्रा का विधिवत आगाज शनिवार दोपहर को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ हुआ। इससे पूर्व शुक्रवार को मां गंगा की भोगमूर्ति को डोली में विराजमान किया गया और मुखबा गांव से डोली को जयकारों के साथ दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर आर्मी बैंड, ढोल दमाऊं और रणसिंगे के साथ गंगोत्री धाम के लिए रवाना किया गया।


वहीं मुखबा गांव की महिलाओं ने फूल बरसाकर मां गंगा की डोली को विदा किया। इसके बाद तीर्थपुरोहित व श्रद्धालु मां गंगा की डोली के साथ मुखबा से जांगला तक पगडंडी से 7 किमी तक पैदल चलकर गंगोत्री हाईवे पहुंचे। उसके बाद सड़क मार्ग से पैदल भैरो घाटी पहुंचे।
यहां भैरो मंदिर में मां गंगा की डोली ने रात्रि विश्राम किया। आज शनिवार सुबह मां गंगा की डोली 8 बजे गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़े -*Uttarakhand Corona Update :1जनवरी 2023 के बाद पहली बार कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 150के पार, देहरादून में पाए गए सबसे ज्यादा संक्रमित*


और इसी के साथ अक्षय तृतीया पर दोपहर 12:13 मिनट पर गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने आज अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री धाम एवं यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के शुभ अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के सुगम, सुखद और मंगलमय चारधाम यात्रा की कामना की है।

Related posts

Uttarkashi :भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने दिया बयान, “पुरोला में प्रदर्शन के दौरान समुदाय विशेष की महिलाओं के लिए बोले गए अपशब्द “अब विवाद हुआ शुरू

doonprimenews

Uttarakhand :सैन्य गतिविधियां बढ़ने और संरचनात्मक ढांचे में हो रहे परिवर्तन पर अब नजर रखने के लिए भारत ने तैयारी करी शुरू,, यहाँ 51हेक्टेयर भूमि में बनेगी बंकर और चौकियां

doonprimenews

गंगोत्री हाईवे पर धरासू बैंड के पास भारी भूस्खलन से हाईवे हुआ बंद, आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों की आवाजाही की शुरू

doonprimenews

Leave a Comment