Doon Prime News
dehradun

Vikasnagar :शक्ति नहर के किनारे दूसरे दिन भी लगा रहा अवैध निर्माण को ध्वस्त करने का कार्य,पुलिस और प्रशासन तैनात

खबर जिला देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से जहाँ जल विद्युत निगम की टीम,पुलिस और प्रशासन के साथ मिलकर दूसरे दिन सोमवार को भी शक्ति नहर के किनारे किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई कर रही है। इसमें कच्चे-पक्के मकान, दुकान और अन्य निर्माण शामिल हैं। जिसके लिए आठ जेसीबी लगाई गई हैं। इससे पहले रविवार को भी 300 अवैध निर्माण जमींदोज किए गए थे।


आपको बता दें कि जल विद्युत निगम ने अपनी जमीन से खुद कब्जे हटाने के लिए शनिवार को आखिरी नोटिस देकर 24 घंटे का समय दिया था। जिसके बाद रविवार 40-50 साल से बसी बस्तियों से अवैध कब्जे हटने का अभियान शुरू किया गया।


दरअसल,डाकपत्थर से कुल्हाल तक 15 किमी लंबी शक्ति नहर के दोनों किनारों पर जल विद्युत निगम की 15 हेक्टेयर जमीन पर बनी बस्तियों को खाली कराने की कार्रवाई पहली बार 2018 में नोटिस के साथ शुरू हुई। अब हाल ही में एक और तीन मार्च को नोटिस दिए गए। इसके बाद नौ कब्जाधारियों के हाईकोर्ट जाने पर निगम ने इनके नोटिस वापस ले लिए थे। इसके चलते याचिका निस्तारित हो गई। इसके बाद निगम ने शनिवार सुबह कब्जाधारियों को 24 घंटे में बस्तियों को खाली करने के नोटिस दिए थे।

यह भी पढ़े –*उत्तराखंड में नारी शक्ति उत्सव के रूप में मनाये जाएंगे नवरात्र,22मार्च से होगी शुरुआत*


शक्ति नहर के दोनों किनारों पर करीब 600 अवैध निर्माण गिराए जाने हैं। इसी के लिए अभियान शुरू किया गया है। कार्रवाई के पहले चरण में लगभग 300 निर्माण गिरा दिए गए हैं। शेष निर्माण पर आज कार्रवाई की जा रही है।
-हेमंत कुमार, उप महाप्रबंधक, जल विद्युत निगम

Related posts

जब तक आईटीबीपी और सेना के जवान सीमा पर तैनात , तब तक भारत की एक इंच भूमि पर भी कोई नहीं कर सकता कब्जा :अमित शाह

doonprimenews

देहरादून के तपोवन एन्क्लेव में धूमधाम से मनाया गया रामलीला और डांडिया का आयोजन ,पूर्ण उत्साह के साथ आनंद लेते दिखे लोग

doonprimenews

रायपुर पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,IPL में सट्टा लगाने वाले 6अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,9मोबाइल फोन समेत 765000रूपये किए सीज

doonprimenews

Leave a Comment