Doon Prime News
dehradun

Mussorie :उद्यान विभाग में हुए घोटाले की नहीं हुई सीबीआई जांच तो कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस और कार्यकर्ताओं में हुई झड़प तो पुलिस साथ ले गई पुलिस

बड़ी खबर नैनीताल हाईकोर्ट की ओर से उद्यान विभाग में हुए घोटाले की सीबीआई जांच के आदेश के बाद भी जांच न होने को लेकर कांग्रेस कार्यकताओं में आक्रोश है।

दरअसल,सोमवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने मसूरी में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का पुतला दहन का कार्यक्रम था। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी तो पुलिस ने उन्हें पुतला दहन से रोक दिया। इसे लेकर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर झड़प हो गई। मामला ज्यादा बढ़ने पर पुलिस पुतला छीनकर साथ ले गई।

यह भी पढ़े –*National Games 2023:उत्तराखंड के सूरज ने गोवा में लहराया प्रदेश का परचम,रेस वॉकिंग में जीता स्वर्ण पदक*

बता दें की शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज बंद करने का काम कर रही। लोकतंत्र में भाजपा सरकार विरोध के तरीके को बंद कर रही है, जिसका जवाब आने वाले समय में जनता भाजपा को देगी। कहा कि भाजपा सरकार में उद्यान विभाग में बड़ा घोटाला हुआ, लेकिन सरकार जांच से घबरा रही है। आखिर सरकार किसको बचाने का काम कर रही?। जीरो टालरेंस की बात करने वाली भाजपा सरकार घोटालेबाजों के खिलाफ कार्रवाई आखिर क्यों नहीं कर रही है? कहा कि कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी।

Related posts

Dehradun News: धार्मिक भावनाएं भड़काने पर हिन्दू महिला के खिलाफ केस दर्ज, कहे थे अपशब्द; वीडियो हुई वायरल।

doonprimenews

Uttarakhand दौरे पर पहुंचे उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने किया स्वागत

doonprimenews

Dehradun Breaking- पत्नी ने रात को खाना नहीं बनाया तो पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

doonprimenews

Leave a Comment