Doon Prime News
dehradun

Dehradun :आज पासिंग आउट परेड में देश को मिलेंगे 331 जांबाज युवा अफसर,मित्र राष्ट्रों के 42कैडेट्स भी होंगे अपनी सेनाओं में शामिल

बड़ी खबर भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से आज 331 युवा अफसर देश सेवा के लिए सेना की मुख्यधारा में जुड़ जाएंगे। इसके साथ ही मित्र राष्ट्रों के 42 कैडेट्स भी पास आउट होंगे। पासिंग आउट परेड की सलामी इस बार सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडेय लेंगे।


जी हाँ,परेड से पहले परिसर में सेना और बाहर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। अकादमी के ऐतिहासिक चेटवुड भवन के सामने ड्रिल स्क्वायर पर सुबह छह बजे परेड शुरू होगी। परेड के बाद पीपिंग सेरेमनी आयोजित की जाएगी। इसके बाद देश और विदेश के 373 कैडेट्स अफसर बनकर अपनी सेनाओं की मुख्य धारा में जुड़ जाएंगे। इनमें 331 अफसर भारतीय सेना को मिलेंगे।


बता दें की इनमें डायरेक्ट एंट्री वाले 55 कैडेट्स होंगे। जबकि, एक्स एनडीए 204 और एक्स एससी 40 कैडेट्स पास आउट होंगे। 32 कैडेट्स टीजीसी कोर्स के होंगे। आईएमए की स्थापना के बाद से अब तक यहां से 64862 देशी एवं विदेशी कैडेट्स पास आउट हो चुके हैं। वहीं, आईएमए के नाम अब तक 2885 विदेशी कैडेट्स को ट्रेनिंग देने का गौरव जुड़ गया है।

यह भी पढ़े -*Haridwar :महिला का जबरन गर्भपात करवाने अस्पताल ले गया था दुष्कर्म का आरोपी, पुलिस ने अस्पताल संचालक व डॉक्टर को किया गिरफ्तार*


वहीं इस बार भी उत्तर प्रदेश हर बार की तरह सबसे ज्यादा कैडेट्स देने वाला राज्य बना है। उत्तर प्रदेश के 63 कैडेट्स पासआउट होकर अफसर बनेंगे। जबकि, उत्तराखंड इस बार पहली बार की तुलना में दो पायदान पीछे खिसक गया है। पिछले साल जून की परेड में उत्तराखंड के कैडेट्स की संख्या 33 थी। जो इस बार घटकर 25 रह गई है। लेकिन, आबादी के लिहाज से देखें तो इस बार भी कैडेट्स देने वालों में उत्तराखंड अव्वल है। इस साल सिक्किम, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान निकोबार से एक भी कैडेट आईएमए से पास आउट नहीं होगा। जबकि, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश, असम, चंडीगढ़, गोवा, मणिपुर, ओडिसा व पुडुचेरी से एक-एक कैडेट भारतीय सेना का हिस्सा बनेगा।

Related posts

देहरादून ज्वैलरी शॉप डकैती: कार के अंदर बनाया गया था सीक्रेट बॉक्स, वारदात की तारीख पहले से थी तय

doonprimenews

पूर्व राष्ट्रपति पहुंचे दून, बौद्ध धर्म और सामाजिक सहभागिता पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में हुए शामिल

doonprimenews

Dehradun : पहले नाबालिग को बहलाया फुसलाया और उसके बाद किया उसके साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी किया गिरफ्तार

doonprimenews

Leave a Comment