Doon Prime News
dehradun

काम पर जा रही महिला के साथ युवक ने करी छेड़खानी, फेंका लाल रंग का तरल पदार्थ,बोला -साथ नहीं चलोगी तो तेजाब भी है मेरे पास

खबर,काम पर जा रही एक महिला को रोककर युवक ने उससे छेड़खानी की। यही नहीं उसने महिला पर तेजाब बताकर लाल रंग का तरल पदार्थ फेंक दिया। इससे घबराई महिला वहीं सड़क पर गिर गई। महिला ने अपने भाई को मौके पर बुलाया तो आरोपी भाग गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


दरअसल,घटना सोमवार को कांवली रोड पर हुई। महिला के अनुसार आरोपी उसके साथ पहले भी इस तरह की घटना कर चुका है। पुलिस के अनुसार महिला विधवा है। एक मॉल में सिक्योरिटी गार्ड है। वह रोज अपने काम पर आती-जाती है। सुनील भट्ट नाम का युवक उससे अक्सर छेड़खानी करता है।


बता दें की 19 सितंबर को उसने महिला का रास्ता रोका उस पर पीले रंग का तरल पदार्थ फेंक दिया। इससे महिला की वर्दी खराब हो गई। महिला ने शोर मचाया तो युवक वहां से भाग गया। आरोपी युवक ने सोमवार को फिर कांवली रोड पर महिला का रास्ता रोक लिया और उसे अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगा।


वहीं आरोप यह भी है कि महिला ने जब इसका विरोध किया तो वह गाली-गलौज करने लगा। उसने अपनी जेब से एक बोतल निकाली और उसमें भरा लाल रंग का तरल पदार्थ महिला पर फेंक दिया। बोला कि यह तेजाब है। महिला वहीं पर घबराकर जमीन पर गिर गई। युवक बोला कि उसके पास तेजाब भी है।

यह भी पढ़े –*गैंगस्टर-टेरर नेटवर्क को लेकर NIA की बड़ी कार्रवाई, एक साथ 50 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी। जानिए पूरी खबर।*


यदि उसके साथ नहीं चलेगी तो वह तेजाब डाल देगा। घबराई महिला ने अपने भाई को फोन किया। तब तक वहां पर लोग भी इकट्ठा हो गए। लोगों को देखकर युवक वहां से भाग गया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि युवक को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Related posts

बड़ी खबर : लॉकडाउन नियमों का उलंघन करने पर देहरादून में बड़ी कार्रवाई, इन 4 दुकानदारों पर अभियोग दर्ज

doonprimenews

Dehradun :यहाँ उफान पर आया नाला, तेज बहाव में बही इनोवा, मची चीख पुकार

doonprimenews

Dehradun Jewellery Robbery: तो जेल में रची गई थी 14 करोड़ के गहनों के लूट की कहानी, मास्टरमाइंड ने ऐसे किया ऑपरेट।

doonprimenews

Leave a Comment