Doon Prime News
uttarakhand dehradun

पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिलाओं पर बरसाए लाठी डंडे, वीडियो वायरल

देहरादून के कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के अंर्तगत ब्रह्मपुरी कॉलोनी में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। बताया जा रहा कि पुरानी रंजिश के चलते एक पक्ष ने घर में घुसकर दूसरे पक्ष की महिलाओं और बच्चों को डंडों से बुरी तरह पीटा। जिसमे कई महिलाएं घायल हो गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष

घटना सोमवार की बताई जा रही है। पटेल नगर क्षेत्र के अंर्तगत ब्रह्मपुरी कॉलोनी में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष के दंगाई दूसरे पक्ष के घर घुस गए। इस दौरान उन्होंने महिलाओं और बच्चों पर जमकर लाठी डंडे बरसाए। मारपीट के चलते कई महिलाएं बुरी तरह से घायल हो गईं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़े : पंजाब के सरबजीत सिंह समेत पांच आरोपितों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज, आरोपितों में पूर्व आइएएस का नाम भी शामिल

पुलिस ने की मामले की जांच शुरू

हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीएसी की मदद से किसी तरह मामला शांत कराया। अब पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पटेलनगर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Related posts

बड़ी खबर- Uttrakhand में यहां हुआ बड़ा सड़क हादसा, तीन लोग हुए घायल।

doonprimenews

भाजपा विधायक का नगर निगम में हंगामा, नगर आयुक्त से अभद्रता; लगाया टेंडरों में मिलीभगत का आरोप

doonprimenews

Uttarakhand News- बॉर्डर वाइब्रेंट विलेज उत्तरकाशी के जादुंग निवासियों को सरकार होम स्टे बनाने के लिए देगी पूरा पैसा, विशेष योजना को कैबिनेट की मिली मंजूरी

doonprimenews

Leave a Comment