अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड के युवाओं को फौज में भर्ती होने का मौका, 12 दिन बाद शुरू होगी अग्निवीर सैनिक भर्ती रैली

On: February 4, 2026 5:37 AM
Follow Us:

कुमाऊं रेजिमेंट केंद्र (केआरसी) मुख्यालय रानीखेत में 16 से 19 फरवरी तक अग्निवीर सैनिक भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। चार दिनों तक चलने वाली इस भर्ती रैली में विभिन्न राज्यों के युवा अग्निवीर जनरल ड्यूटी और विशिष्ट खिलाड़ियों की श्रेणी में अपनी किस्मत आजमाएंगे। भर्ती रैली का आयोजन रानीखेत स्थित ऐतिहासिक सोमनाथ मैदान में होगा, जहां सेना ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।
भर्ती प्रक्रिया के पहले दिन यानी 16 फरवरी को उत्तराखंड राज्य के युवाओं के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी की भर्ती होगी। वहीं 17 फरवरी को भी उत्तराखंड के सभी जिलों से आए अभ्यर्थी अग्निवीर जीडी के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होंगे। इस दौरान दौड़ और शारीरिक परीक्षा में सफल होने वाले युवाओं के दस्तावेजों की गहन जांच की जाएगी।
18 फरवरी को अग्निवीर जनरल ड्यूटी भर्ती रैली में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित पूर्वोत्तर राज्यों के युवा भाग लेंगे। इसके बाद 19 फरवरी को अग्निवीर जनरल ड्यूटी विशिष्ट खिलाड़ियों की भर्ती होगी, जिसमें देशभर से खिलाड़ी अभ्यर्थी शामिल होंगे। 18 और 19 फरवरी को शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन भी किया जाएगा।
कुमाऊं रेजिमेंट केंद्र मुख्यालय के भर्ती अधिकारियों के अनुसार भर्ती रैली में केवल वही अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे, जिनके पास केआरसी द्वारा जारी भर्ती नोटिफिकेशन में निर्धारित सभी आवश्यक दस्तावेज होंगे। सेना ने स्पष्ट किया है कि दस्तावेजों में किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर अभ्यर्थी को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
भर्ती रैली को सुचारू और सफल बनाने के लिए कुमाऊं रेजिमेंट केंद्र मुख्यालय और यूनिट हेडक्वार्टर कोटा द्वारा व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। सुरक्षा, मेडिकल सुविधा, अभ्यर्थियों की जांच और अन्य प्रशासनिक तैयारियों को लेकर सेना पूरी तरह मुस्तैद है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

मसूरी में दर्दनाक हादसा: झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर गहरी खाई में गिरी सैलानियों की कार, एक महिला का शव बरामद, रेस्क्यू जारी

उत्तराखंड: बागेश्वर के कपकोट में दर्दनाक सड़क हादसा, टाटा 407 खाई में गिरने से ड्राइवर समेत दो की मौत, 4 महिलाएं घायल

Leave a Comment