अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड मे लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही युवती ने गायब किए लाखों के जेवरात और नकदी, पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट

On: March 22, 2025 7:36 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां हल्द्वानी की एक युवती ने लिव-इन रिलेशनशिप में रहते हुए अपने ही पिता की तिजोरी साफ कर दी। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब पिता ने घर का लॉकर खोला और सारा सोना-चांदी व नकदी गायब पाई। जब परिवार ने मामले की पड़ताल की, तो सच्चाई सामने आते ही सभी दंग रह गए।

प्रेमी के कहने पर खाली की पिता की तिजोरी

पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह अपने घर में लाखों रुपये के जेवरात और नगदी सुरक्षित रखे हुए थे, जिसे वे जल्द ही बैंक में जमा करवाने की योजना बना रहे थे। लेकिन जब उन्होंने 20 मार्च को लॉकर खोला तो वह पूरी तरह से खाली था। इस पर घर में पूछताछ शुरू हुई, तो पता चला कि उनकी बेटी बल्लूपुर, देहरादून निवासी मोहम्मद आजम नामक युवक से प्रेम करती है और दोनों साथ में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं।

युवती और प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज

पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि युवक ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर लाखों रुपये के गहने और नकदी निकलवाकर अपने हवाले करवा लिए। इस घटना से न केवल परिवार बल्कि पुलिस भी हैरान है।

मुखानी थाना प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि युवती और उसके प्रेमी के खिलाफ बीएनएस की धारा 3(5) और 303(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच में जुट गई है।

बिना पंजीकरण के रह रहे थे लिव-इन में

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि युवती और युवक ने उत्तराखंड में लागू यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के तहत अनिवार्य पंजीकरण नहीं कराया था और अवैध रूप से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। यह घटना कानून के प्रति लोगों की लापरवाही और बढ़ते आपराधिक मामलों को उजागर करती है।

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चोरी किया गया धन और गहने कहां और कैसे खर्च किए गए।

यह भी पढें- उत्तराखंड पुलिस की एसटीएफ ने किया अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश, देहरादून से हुई गिरफ्तारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Dehradun Kidnapping Attempt Case: देहरादून में महिला के अपहरण की कोशिश का सनसनीखेज मामला, 11 लाख के विवाद में एक गिरफ्तार

​Roorkee Honor Killing Case: रुड़की के झबरेड़ा में सनसनीखेज दोहरा हत्याकांड, भाई ने बहन और पड़ोसी को गोलियों से भूना

​Harish Rawat ED Inquiry: मां की तस्वीर गले में लटकाकर ईडी दफ्तर पहुंचे पूर्व सीएम, 2016 VPDO भर्ती घोटाला मामले में बढ़ा शिकंजा

​Uttarakhand Weather Update: सीमांत पिथौरागढ़ में मूसलधार बारिश के बाद सीजन की पहली बर्फबारी, कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित

Pitru Paksha 2026 Shradh and Pind Daan at Narayani Shila Haridwar

Pitru Paksha 2026: नारायणी शिला में श्राद्ध करने से पितरों को मिलता है मोक्ष, जानिए गयासुर से जुड़ी पौराणिक कथा

​Uttarakhand Pension News 2026: बैंक हड़ताल से पहले उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, 26 सितंबर तक मिलेगा वेतन और पेंशन

Leave a Comment