अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पर्वतीय जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, 31 सड़कें अब भी बंद

On: January 26, 2026 3:54 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है।
विशेष रूप से 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावनाएं अधिक बनी हुई हैं। वहीं प्रदेश के मैदानी और अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक 29 जनवरी तक प्रदेश के अधिकांश पर्वतीय इलाकों में रुक-रुक कर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। हालांकि 30 जनवरी को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है, जबकि 31 जनवरी को एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
बारिश-बर्फबारी के चलते 31 मार्ग बंद, जनजीवन प्रभावित
बीते दिनों हुई बारिश और बर्फबारी का असर अब भी प्रदेश की सड़कों पर दिखाई दे रहा है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार फिलहाल प्रदेश में दो बॉर्डर रोड, एक राज्यमार्ग, दो जिला मार्ग और कुल 31 सड़कें बंद पड़ी हैं, जिससे स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सबसे ज्यादा असर देहरादून जिले में देखने को मिल रहा है, जहां एक राज्यमार्ग, दो जिला मार्ग और 17 ग्रामीण सड़कें अभी भी बंद हैं। पिथौरागढ़ जिले में दो बॉर्डर रोड समेत तीन ग्रामीण मार्ग अवरुद्ध हैं। इसके अलावा टिहरी जिले में दो और उत्तरकाशी में चार ग्रामीण मार्ग बंद होने की सूचना है।
तीसरे दिन भी बंद रहा गंगोत्री हाईवे, ग्रामीण इलाकों में बिजली संकट
शुक्रवार को हुई भारी बर्फबारी के बाद गंगोत्री हाईवे तीसरे दिन भी सुचारू नहीं हो सका है। हालांकि यमुनोत्री हाईवे को रविवार को लगभग 52 घंटे बाद यातायात के लिए खोल दिया गया। गढ़वाल मंडल के 20 से अधिक ग्रामीण मार्ग अभी भी बंद हैं, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित है।
इसके साथ ही कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित बनी हुई है। रविवार को मौसम साफ रहने के चलते प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें दिनभर सड़कों को खोलने और बिजली व्यवस्था बहाल करने में जुटी रहीं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रप्रयाग के जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान मासूम मयंक का शव बरामद करती SDRF टीम और पुलिस

रुद्रप्रयाग: 9 दिनों के इंतजार का दर्दनाक अंत, जंगल में मिला 5 वर्षीय मयंक का शव; सस्पेंस में मौत की गुत्थी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देहरादून दौरा और डाट काली मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था।

पीएम मोदी का देहरादून दौरा: सुरक्षा के कड़े घेरे में डाट काली मंदिर, मंगलवार दोपहर तक भक्तों के प्रवेश पर लगी रोक

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक घर के बाहर जांच करती पुलिस और क्राइम सीन की सुरक्षा घेराबंदी।

पिथौरागढ़: कलयुगी बेटे ने हथौड़े से वार कर ली पिता की जान, महज 5 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

हरिद्वार के लक्सर में मंदिर के बाहर तैनात पुलिस और जांच करती टीम

हरिद्वार: मंदिर के अंदर पुजारी की निर्मम हत्या से सनसनी, खून से लथपथ मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

देहरादून में रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास करते पीएम नरेंद्र मोदी का ग्राफिक

देहरादून को मिलेगी 6200 करोड़ की रफ्तार: PM मोदी करेंगे रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास, जाम से मिलेगी मुक्ति

उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार पाक एजेंट से बरामद पिस्टल, कारतूस और स्प्रे पेंट की न्यूज़ फोटो।

PM मोदी के दौरे से पहले देहरादून में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम; सैन्य ठिकानों की जासूसी कर रहा पाक एजेंट गिरफ्तार

Leave a Comment