अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड मौसम: अगले 48 घंटे भारी, बारिश से बढ़ेगा गदेरों का जलस्तर, इन जिलों में बर्फबारी की चेतावनी

On: May 7, 2025 7:35 AM
Follow Us:

उत्तराखंड में दो दिन की बारिश ने जहां एक ओर मैदानी इलाकों को गर्मी से राहत दी है, वहीं पहाड़ों पर ये पानी अब आफत बनता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आज और कल यानी बुधवार और गुरुवार को प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो सकती है। खासकर पहाड़ी जिलों में मूसलधार बारिश और ओलावृष्टि की पूरी संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने जानकारी दी कि बुधवार को उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं जोरदार बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं। इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में बर्फबारी के भी संकेत
उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिलों में मौसम करवट ले सकता है। यहां तेज बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। ऐसे में प्रशासन ने खासतौर पर चारधाम यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की सलाह दी है। कहा गया है कि गाड़-गदेरों के आसपास न जाएं, क्योंकि जलस्तर बढ़ने का खतरा है।

बारिश और ओलावृष्टि के चलते प्रदेश में तापमान में गिरावट आ सकती है, लिहाजा यात्रियों को गरम कपड़े और जरूरी सामान साथ लेकर चलने की सलाह दी गई है।

दून में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, पर बढ़ी मुसीबत
मंगलवार की शाम देहरादून में जमकर बादल बरसे। करीब एक घंटे की तेज बारिश ने जहां तपती दोपहर को राहत दी, वहीं कई इलाकों में जलभराव की वजह से लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। सुबह जहां हल्की धूप खिली रही, वहीं दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और झमाझम बारिश शुरू हो गई।

मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री कम होकर दर्ज हुआ।

अगले कुछ दिन और रहेगा मौसम का मिजाज बदला हुआ
मौसम विभाग के अनुसार सात मई को भी प्रदेश के आसमान में बादल छाए रहेंगे। कई जगह तेज हवाएं चलेंगी और हल्की बारिश भी हो सकती है। पूरे प्रदेश में दस मई तक मौसम में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है।

नसीहत यही है – सावधानी हटी, दुर्घटना घटी!
अगर आप चारधाम यात्रा पर हैं या पहाड़ी इलाकों में घूमने की योजना बना रहे हैं, तो मौसम की चाल को नज़रअंदाज़ न करें। प्रशासन की चेतावनियों को हल्के में न लें और पूरी तैयारी के साथ निकलें।

यह भी पढें- उत्तराखंड: मॉक ड्रिल के लिए सारी तैयारियाँ पूरी, आज शाम चार बजे गूंजेगा एयर रेड सायरन; पांच क्षेत्रों में होगा आपातकालीन अभ्यास

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

मसूरी में दर्दनाक हादसा: झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर गहरी खाई में गिरी सैलानियों की कार, एक महिला का शव बरामद, रेस्क्यू जारी

उत्तराखंड: बागेश्वर के कपकोट में दर्दनाक सड़क हादसा, टाटा 407 खाई में गिरने से ड्राइवर समेत दो की मौत, 4 महिलाएं घायल

Leave a Comment