अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand:”मस्जिद में पहुंचे बच्चे के साथ चार नाबालिगों ने की हैवानियत , कमरे में ले जाकर किया सामुहिक कुकर्म “

On: July 30, 2025 4:00 PM
Follow Us:

रुड़की (उत्तराखंड): उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र से एक चिंताजनक घटना सामने आई है, जिसमें चार नाबालिग किशोरों पर एक 11 वर्षीय मासूम के साथ सामुहिक कुकर्म का आरोप लगा है। घटना उस वक्त हुई जब बच्चा नमाज अदा करने के लिए मस्जिद गया था।

गंगनहर कोतवाली पुलिस के अनुसार, बुधवार को क्षेत्र का रहने वाला यह बच्चा रोज़ की तरह मस्जिद गया था। तभी वहां पहुंचे चार किशोरों ने उसे बहला-फुसलाकर एक कमरे में ले जाया, जहां कथित रूप से उसके साथ सामुहिक कुकर्म किया गया। इतना ही नहीं, आरोप है कि किशोरों ने बच्चे को इस घटना की जानकारी किसी को न देने की धमकी भी दी।

बच्चा किसी तरह वहां से निकलकर घर पहुंचा, जहां उसकी हालत देख परिजन घबरा गए। जब उन्होंने उसे भरोसे में लेकर बातचीत की, तो बच्चे ने पूरी घटना की जानकारी दी। मासूम की आपबीती सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत गंगनहर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। प्रारंभिक छानबीन में यह तथ्य सामने आया कि जिन चार किशोरों पर आरोप लगा है, वे स्वयं भी नाबालिग हैं। पुलिस अब मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है और पीड़ित को आवश्यक मेडिकल सहायता व काउंसलिंग के लिए भेजा गया है।

पुलिस ने कहा है कि आरोपितों के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।

यह भी पढें- उत्तराखंड:अब ग्वेल देवता के न्याय और श्रीनंदा राजजात की अद्भुत परंपरा से आमजन भी होंगे रूबरू, एससीईआरटी ने शासन को भेजा प्रस्ताव

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

Leave a Comment