अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand: लक्सर में महिला की संदिग्ध हालत में मौत, खेत से मिला शव; पैसों के लेनदेन से जुड़े व्यक्ति पर शक

On: July 6, 2025 9:41 AM
Follow Us:

लक्सर: लक्सर क्षेत्र में रविवार सुबह एक महिला का शव खेत से बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई। महिला के गले पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, सुबह सूचना मिली कि निर्माणाधीन न्यायालय भवन के सामने जंगल की ओर जाने वाली सड़क के पास एक ट्यूबवेल के करीब खेत में महिला का शव पड़ा है। सूचना मिलने पर कोतवाल राजीव रौथान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया।

मृतका की पहचान न्यू शिवपुरी लक्सर निवासी 50 वर्षीय सरोज के रूप में हुई है। बताया गया कि महिला विधवा थी और उसके चार बच्चे हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सरोज पैसों के लेनदेन का काम करती थी।

सूत्रों के अनुसार, भगवानपुर क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति पर महिला के लगभग एक लाख रुपये बकाया थे। शनिवार शाम को लोगों ने सरोज को उसी व्यक्ति के साथ बाइक पर जाते हुए देखा था। लेकिन रविवार सुबह महिला का शव मिलने के बाद से वह व्यक्ति भी लापता है और उसका मोबाइल फोन बंद है।

इन परिस्थितियों के आधार पर पुलिस को शक है कि महिला की हत्या में उक्त व्यक्ति की भूमिका हो सकती है। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और लापता व्यक्ति की तलाश में जुट गई है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पूरी पुष्टि हो सकेगी।

यह भी पढें- गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. हेमलता कृष्णमूर्ति पद से हटाई गईं, गंभीर आरोपों में फंसीं*

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

Leave a Comment