अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand :हरिद्वार में 4 साल की लापता मासूम बच्ची की हत्या, दरिंदगी की भी आशंका

On: May 16, 2025 7:00 AM
Follow Us:

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रोड़ी बेलवाला क्षेत्र से लापता हुई चार साल की मासूम बच्ची की हत्या कर दी गई है। शुक्रवार सुबह उसका शव हरकी पैड़ी के समीप स्थित मनसा देवी मंदिर की सुरंग से बरामद हुआ। पुलिस को आशंका है कि मासूम के साथ अमानवीयता की सारी हदें पार की गई हैं और उसके साथ दरिंदगी भी की गई हो सकती है। हालांकि, इस बारे में अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

13 मई से थी लापता, पिता ने खुद ढूंढा शव

मासूम बच्ची 13 मई से लापता थी। पीड़ित परिवार रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में झुग्गी डालकर जीवन यापन करता है। बच्ची के लापता होने के बाद उसके पिता ने चौकी पहुंचकर पुलिस को इसकी सूचना दी थी। पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू की, लेकिन शुक्रवार सुबह मामला उस वक्त भयावह हो गया जब बच्ची के पिता ने खुद उसकी तलाश करते हुए मनसा देवी सुरंग में एक कोने में उसका शव देखा और उसे लेकर पुलिस के पास पहुंचा।

गला घोंटकर हत्या की आशंका, पुलिस जुटी जांच में

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया बच्ची की गला घोंटकर हत्या की गई लग रही है। साथ ही यह भी संभावना जताई जा रही है कि बच्ची को दरिंदगी का शिकार बनाया गया हो। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस संबंध में कुछ स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है।

एसएसपी ने दिए त्वरित खुलासे के निर्देश

हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) परमेंद्र सिंह डोबाल ने घटना को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस जघन्य अपराध का जल्द से जल्द खुलासा किया जाए और दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है और हत्यारों की तलाश में कई टीमें गठित कर दी गई हैं।

यह घटना पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल पैदा कर गई है। स्थानीय लोग भी जल्द न्याय की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढें- यूएई में अमेरिका का मेगा निवेश प्लान: ट्रंप की डील्स से उभरेगा नया आर्थिक अध्याय

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

मसूरी में दर्दनाक हादसा: झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर गहरी खाई में गिरी सैलानियों की कार, एक महिला का शव बरामद, रेस्क्यू जारी

उत्तराखंड: बागेश्वर के कपकोट में दर्दनाक सड़क हादसा, टाटा 407 खाई में गिरने से ड्राइवर समेत दो की मौत, 4 महिलाएं घायल

Leave a Comment