अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड सरकार इस महीने बैठकों के दौर में, सीएम धामी नीति आयोग बैठक के लिए जाएंगे दिल्ली

On: May 16, 2025 7:39 AM
Follow Us:

उत्तराखंड सरकार मई माह के तीसरे सप्ताह में होने वाली कई महत्वपूर्ण बैठकों की तैयारियों में पूरी तरह जुट गई है। यह सप्ताह प्रदेश के लिए नीति निर्धारण और भावी योजनाओं की दृष्टि से अत्यंत व्यस्त और निर्णायक साबित होने वाला है।

प्रदेश में 16वें वित्त आयोग की टीम 18 मई को दौरे पर आ रही है, जो अगले पांच वर्षों के लिए राज्यों को मिलने वाले अनुदान और करों में हिस्सेदारी तय करने के लिए महत्वपूर्ण बैठकें करेगी। इसी कड़ी में वन नेशन-वन इलेक्शन पर सुझाव जुटाने के लिए गठित संयुक्त संसदीय समिति भी उत्तराखंड का दौरा करेगी।

देहरादून में ये अहम बैठकें सम्पन्न होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नीति आयोग की बैठक में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली रवाना होंगे। राज्य सरकार इन सभी बैठकों के सफल आयोजन को लेकर उच्च स्तर पर तैयारियों में जुटी है।

18 मई की शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 16वें वित्त आयोग की टीम के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन करेंगे। वहीं 19 मई को आयोग की टीम मुख्यमंत्री और राज्य सरकार के शीर्ष अधिकारियों के साथ व्यापक विचार-विमर्श करेगी। इस दौरान राज्य सरकार आयोग के समक्ष उत्तराखंड से जुड़े प्रमुख मुद्दों और आवश्यकताओं को रखते हुए विस्तृत प्रस्तुतीकरण देगी।

इसके साथ ही आयोग की टीम पत्रकार वार्ता भी करेगी और शहरी स्थानीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के प्रतिनिधियों से भी सुझाव एकत्र करेगी। 20 मई को आयोग की टीम प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी स्थिति का आंकलन करेगी।

वित्त आयोग के समक्ष राज्य का पक्ष सशक्त रूप से रखने के लिए वित्त विभाग के अधिकारियों की लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं। यह दौरा और आगामी बैठकों की श्रृंखला प्रदेश के आर्थिक विकास और योजनागत सहयोग के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

मसूरी में दर्दनाक हादसा: झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर गहरी खाई में गिरी सैलानियों की कार, एक महिला का शव बरामद, रेस्क्यू जारी

उत्तराखंड: बागेश्वर के कपकोट में दर्दनाक सड़क हादसा, टाटा 407 खाई में गिरने से ड्राइवर समेत दो की मौत, 4 महिलाएं घायल

Leave a Comment