अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड सरकार ने पंचायत चुनावों पर लगी रोक हटाने को फिर खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, सुनवाई 25 जून को

On: June 24, 2025 8:32 AM
Follow Us:

उत्तराखंड सरकार ने राज्य के 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों पर लगी रोक को हटवाने के लिए एक बार फिर नैनीताल हाई कोर्ट की शरण ली है। मंगलवार को महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर ने अदालत को अवगत कराया कि पंचायती राज के तहत आरक्षण नियमावली का गजट नोटिफिकेशन 14 जून को प्रकाशित हो चुका है, लेकिन यह सूचना समय पर अदालत के समक्ष प्रस्तुत नहीं की जा सकी थी। सरकार ने इसे “कम्युनिकेशन गैप” का परिणाम बताया।

सरकार की इस याचिका के बाद मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी. नरेंद्र और न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई के लिए 25 जून, बुधवार को दोपहर 2 बजे का समय निर्धारित किया है। अदालत ने यह भी निर्णय लिया है कि पंचायत चुनावों से संबंधित सभी लंबित याचिकाओं की संयुक्त रूप से सुनवाई की जाएगी। इसमें दीपिका किरौला व अन्य की याचिकाएं भी शामिल हैं, जिन पर भी उसी दिन विचार किया जाएगा।

इससे पहले, बागेश्वर निवासी गणेश कांडपाल सहित अन्य याचिकाकर्ताओं ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर राज्य सरकार की 9 जून और 11 जून को जारी आरक्षण नियमावली को चुनौती दी थी। उनका आरोप है कि सरकार ने पूर्व में निर्धारित आरक्षण रोस्टर को शून्य घोषित कर नया रोस्टर लागू कर दिया, जो न केवल पूर्व में अदालत द्वारा दिए गए निर्देशों के खिलाफ है, बल्कि पंचायती राज अधिनियम 2016 की धारा 126 का भी उल्लंघन करता है।

सरकार अब उम्मीद कर रही है कि गजट नोटिफिकेशन प्रस्तुत करने के बाद अदालत की ओर से पंचायत चुनावों पर लगी रोक हटाई जाएगी, जिससे बाकी जिलों में भी चुनावी प्रक्रिया को गति मिल सके। वहीं, याचिकाकर्ता इस बदलाव को असंवैधानिक बताते हुए चुनावों की वैधता पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : धामी ने अमित शाह और योगी से की मुलाकात, मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में उत्तराखंड से जुड़े अहम मुद्दों को करेंगे पेश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

Leave a Comment