अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड आपदा का हवाई सर्वेक्षण करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, मॉरीशस पीएम रामगुलाम भी कल देहरादून में करेंगे आगमन

On: September 10, 2025 7:05 AM
Follow Us:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल उत्तराखंड में आई आपदा के नुकसान का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और उसके बाद देहरादून में एक अहम बैठक भी करेंगे। वहीं मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम भी कल देहरादून पहुंचेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम के अगले दिन, यानी 12 सितंबर को मॉरीशस के प्रधानमंत्री रामगुलाम देहरादून एयरपोर्ट पर आगमन करेंगे। उनका प्रदेश में व्यापक भ्रमण कार्यक्रम रखा गया है।
प्रधानमंत्री रामगुलाम आठ दिनों की राजकीय यात्रा पर हैं, जिसमें वे पहले मुंबई पहुंच चुके हैं। उनका भारत दौरा 16 सितंबर को समाप्त होगा।
इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत और मॉरीशस के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूती प्रदान करना बताया जा रहा है। इसके अलावा प्रधानमंत्री रामगुलाम वाराणसी, अयोध्या और तिरुपति में भी दर्शन करेंगे।
उत्तराखंड में उनका विशेष कार्यक्रम शुक्रवार को रखा गया है, जिसमें वे देहरादून एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट पर विशेष सुरक्षा और व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

यह भी पढें- देहरादून में ट्रैफिक उल्लंघन बर्दाश्त नहीं! चालान न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Kedarnath Yatra Resumes: चीरबासा में मार्ग साफ, गौरीकुंड से केदारनाथ धाम के लिए पैदल आवाजाही बहाल

​Uttarkashi Fire Incident: मोरी के आराकोट में देर रात स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आग, सेवानिवृत्त एएनएम की दर्दनाक मौत

​Mahendra Bhatt Meets PM Modi: उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात, बेटे की शादी का दिया न्योता

​उत्तरकाशी कालिंदी खाल रेस्क्यू: बर्फ में फंसे पर्वतारोहियों को निकालने का अभियान जारी

​उत्तरकाशी रेस्क्यू: हेलीकॉप्टर की मदद से निकाले जा रहे फंसे पर्वतारोही, 29 को सुरक्षित हर्षिल लाया गया

​Uttarakhand Weather Update: दून समेत 3 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, 57 सड़कें बंद और चारधाम यात्रा स्थगित

Leave a Comment