अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand :सीजफायर के बाद बार-बार बदली ट्रेन समयसारणी, हेमकुंड और जनशताब्दी एक्सप्रेस नहीं चलीं

On: May 11, 2025 7:12 AM
Follow Us:

देहरादून। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का असर उत्तराखंड की रेल सेवाओं पर भी देखने को मिला। शनिवार को हालात बिगड़ते देख देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश से पंजाब और जम्मू-कश्मीर की ओर जाने वाली कई ट्रेनों का संचालन दोपहर बाद अचानक रोक दिया गया। यात्रियों में भ्रम और बेचैनी उस वक्त और बढ़ गई जब टिकट कैंसिल कराने की होड़ मच गई। देहरादून रेलवे स्टेशन स्थित आरक्षण केंद्र पर 350 से अधिक टिकट रद्द कराए गए।

हालांकि, तनाव के बीच शाम को सीजफायर की घोषणा के बाद रेलवे प्रशासन ने सेवाएं फिर से बहाल करने का फैसला लिया। मगर तब तक बड़ी संख्या में यात्री या तो स्टेशन से लौट चुके थे या अपनी यात्रा स्थगित कर चुके थे।

इस दौरान योगनगरी ऋषिकेश से कटरा जाने वाली हेमकुंड एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 14609) और हरिद्वार से अमृतसर के लिए चलने वाली अमृतसर जनशताब्दी एक्सप्रेस (12053) का संचालन नहीं हो सका। वहीं, देहरादून से रवाना होने वाली लाहौरी एक्सप्रेस निर्धारित समय से करीब आधे घंटे की देरी से रात 8 बजे चली, लेकिन बार-बार बदले जा रहे घोषणाओं के कारण ट्रेन लगभग खाली ही रही।

घोषणाओं ने यात्रियों को किया भ्रमित
हेमकुंड एक्सप्रेस का समय शाम 5:20 बजे का था, लेकिन बहाल होने की सूचना मिलने के बाद इसे रिशेड्यूल कर शाम 7:10 बजे चलाने का प्रयास किया गया। इसके बावजूद, तकनीकी और संचालन संबंधी कारणों से शाम 7:15 बजे इसे पूरी तरह रद्द करना पड़ा। ट्रेन को लेकर बार-बार हो रहे अनाउंसमेंट ने यात्रियों को भ्रम की स्थिति में डाल दिया। प्लेटफॉर्म पर इंतजार कर रहे यात्रियों को अंतिम समय तक स्पष्ट सूचना नहीं मिल पाई, जिससे उन्हें खासी परेशानी उठानी पड़ी।

यात्रियों ने जताई नाराजगी
स्थिति से परेशान यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से स्पष्ट और समयबद्ध सूचना देने की मांग की। उनका कहना था कि अचानक रद्द और फिर बहाली की घोषणाओं से न सिर्फ यात्रियों की योजना प्रभावित हुई, बल्कि आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ा।

यह भी पढें- रुद्रप्रयाग: यात्रा मार्ग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्विफ्ट कार से बरामद हुई शराब; दो नेपाली महिलाएं हिरासत में

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Uttarakhand Summer Heatwave Yellow Alert Dehradun Pantnagar

उत्तराखंड में मौसम का ‘रौद्र रूप’: 39 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 48 घंटे भारी

शहीद जवान दीपक कुमार जेठी की तस्वीर और श्रद्धांजलि।

सियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ का लाल शहीद: दिल्ली के RR अस्पताल में ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक की लहर

टांडा जंगल रुद्रपुर में स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर का दुर्घटना स्थल

ऊधम सिंह नगर: टांडा के घने जंगल में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

देहरादून पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी पति-पत्नी पुलिस स्टेशन के अंदर।

देहरादून: कानून का खौफ खत्म! महिला दारोगा को थप्पड़ मारने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, 55 लाख की धोखाधड़ी का भी खुलासा

बेंगलुरु पुलिस और उत्तराखंड पुलिस के जवान रुड़की से किडनैप बच्ची को बरामद कर आरोपी महिला राबिया को ले जाते हुए.

रुड़की से अगवा मासूम बेंगलुरु में बरामद: भीख मंगवाई और श्रीलंका ले जाने की थी तैयारी, पुलिस ने लखनऊ की महिला को दबोचा

Leave a Comment