अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड के 6 राजनीतिक दलों को चुनाव आयोग का नोटिस, 15 दिन में मांगा स्पष्टीकरण, जानिए पूरा मामला

On: July 7, 2025 10:19 AM
Follow Us:

देहरादून: उत्तराखंड में निष्क्रिय पड़ी राजनीतिक पार्टियों पर मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने 6 पंजीकृत लेकिन अमान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। ये सभी दल पिछले छह वर्षों से किसी भी चुनावी प्रक्रिया में भाग नहीं ले रहे हैं और न ही इनकी कोई गतिविधियां सामने आई हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड में 42 पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनीतिक दल हैं, जिनमें से कुछ लंबे समय से चुनावों में सक्रिय नहीं हैं। इन्हीं में से 6 दलों को चिन्हित किया गया है, जो निर्वाचन आयोग द्वारा तय आरयूपीपी (Registered Unrecognised Political Parties) की शर्तों का पालन करने में विफल पाए गए हैं।

इन सभी दलों को 15 दिनों के भीतर यानी 21 जुलाई की शाम 5 बजे तक अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया है। अगर तय समय सीमा तक जवाब नहीं दिया गया तो इन दलों की पंजीकृत स्थिति रद्द करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। अंतिम फैसला भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लिया जाएगा।

गौरतलब है कि देशभर में राजनीतिक दलों का पंजीकरण लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29ए के तहत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा किया जाता है।

नोटिस जारी किए गए दलों के नाम:

भारतीय जनक्रान्ति पार्टी

हमारी जनमंच पार्टी

मैदानी क्रान्ति दल

प्रजा मंडल पार्टी

राष्ट्रीय ग्राम विकास पार्टी

राष्ट्रीय जन सहाय दल

यह भी पढें- *डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि, प्रदेशभर में हुई गोष्ठियां, उनके विचारों को अपनाने का लिया संकल्प*

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

Leave a Comment