अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

कैलाश मानसरोवर यात्रा: पहला दल आज पहुंचेगा उत्तराखंड, टनकपुर से पहली बार होगी यात्रा की शुरुआत

On: July 4, 2025 8:45 AM
Follow Us:

टनकपुर: करीब छह साल के लंबे इंतजार के बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा एक बार फिर से शुरू होने जा रही है। इस बार यात्रा की शुरुआत एक नए रूट से होगी। पहली बार यह ऐतिहासिक यात्रा चंपावत जिले के टनकपुर से शुरू की जा रही है। शुक्रवार शाम तक देशभर के विभिन्न राज्यों से आने वाले लगभग 50 श्रद्धालुओं का दल चंपावत जिले के टनकपुर स्थित ट्रांजिट रिसेप्शन सेंटर (टीआरसी) पहुंच जाएगा। कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) ने यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

टनकपुर से शुरू होकर यह यात्रा चंपावत, पिथौरागढ़, धारचूला और गुंजी तक पहुंचेगी, जहां से तीर्थ यात्री तिब्बत में प्रवेश कर मानसरोवर की ओर बढ़ेंगे। इससे पहले यह यात्रा हल्द्वानी के काठगोदाम से शुरू होती थी और अल्मोड़ा होते हुए पिथौरागढ़, धारचूला, गुंजी के रास्ते तिब्बत में प्रवेश करती थी। इस बार नया मार्ग चुना गया है, जिससे यात्रा में नया उत्साह देखने को मिल रहा है।

केएमवीएन के अधिकारियों के मुताबिक, कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहला दल शुक्रवार शाम तक टनकपुर के शारदा पर्यटक आवास गृह में पहुंचेगा, जहां उत्तराखंडी परंपराओं के अनुसार यात्रियों का पारंपरिक स्वागत किया जाएगा। यात्रियों को उत्तराखंड के स्थानीय व्यंजन भी परोसे जाएंगे, जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

केएमवीएन टनकपुर गेस्ट हाउस के मैनेजर मनोज कुमार ने बताया कि पहली बार यह यात्रा टनकपुर से होकर गुंजी तक जाएगी। इस दल में 50 श्रद्धालुओं के साथ दो लाइजनिंग ऑफिसर और एक अनुभवी गाइड भी शामिल रहेंगे। यात्रा का पहला दल शनिवार सुबह कुमाऊं मंडल विकास निगम के अतिथि गृह से आगे रवाना किया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस यात्रा दल को रवाना करने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि जल्द की जा सकती है। यात्रा के दोबारा शुरू होने से उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन को नया प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढें-सीएम धामी: हरकी पैड़ी पर नदी उत्सव का शुभारंभ, मां गंगा का किया पूजन, बोले- मेरे जीवन का बेहद खास दिन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

Leave a Comment