अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में मवेशियों पर अज्ञात बीमारी का कहर, 80 से अधिक भेड़-बकरियों की मौत

On: May 23, 2025 9:02 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के मोरी प्रखंड के धारा गांव में इन दिनों अज्ञात बीमारी का खतरा मवेशियों पर मंडरा रहा है। पिछले एक सप्ताह में गांव में 80 से अधिक भेड़-बकरियों की मौत हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों और पशुपालकों में भारी चिंता का माहौल है। गांव में यह बीमारी तेजी से फैल रही है और हर दिन दो से चार मवेशियों की जान जा रही है।

ग्राम प्रधान रणदेव सिंह पंवार ने बताया कि पशुपालन विभाग की टीम पिछले शनिवार से गांव में मौजूद है और इलाज में जुटी हुई है, लेकिन अब तक कोई खास राहत नहीं मिल पाई है। उन्होंने कहा कि जिन पशुपालकों के मवेशी मरे हैं, उनमें कृपाल सिंह, कीर्ति सिंह, नेगी सिंह, मूर्ति सिंह, जबर सिंह, प्रताप सिंह, ठाकुर सिंह और बरदान सिंह शामिल हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने एसडीएम के माध्यम से जिलाधिकारी और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को पत्र भेजकर उच्च स्तरीय चिकित्सकीय सहायता और नुकसान के लिए विशेषज्ञ टीम को भेजकर जांच कराने की मांग उठाई गई है।

पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रजनीश स्वामी ने बताया कि गांव में डेरा डाले चिकित्सकों की टीम बीमारी के कारणों की जांच और उपचार में लगातार प्रयासरत है। अब तक 250 से अधिक पशुओं का टीकाकरण और इलाज किया जा चुका है।

गुरुवार को विशेष रूप से डॉ. सन्नी जोशी, विनीत शर्मा, प्रवेश पंवार और प्रभात सिंह को दवाइयों के साथ धारा गांव भेजा गया। प्रशासन को उम्मीद है कि जल्द ही इस बीमारी पर काबू पाया जा सकेगा और मवेशियों की जान बचाई जा सकेगी।

यह भी पढ़ें : दुष्कर्म के आरोप से पूर्व विधायक महेश नेगी बरी, महिला पर लगाया दो करोड़ की मानहानि का दावा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​उत्तरकाशी रेस्क्यू: हेलीकॉप्टर की मदद से निकाले जा रहे फंसे पर्वतारोही, 29 को सुरक्षित हर्षिल लाया गया

​Uttarakhand Weather Update: दून समेत 3 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, 57 सड़कें बंद और चारधाम यात्रा स्थगित

​Dehradun Kidnapping Attempt Case: देहरादून में महिला के अपहरण की कोशिश का सनसनीखेज मामला, 11 लाख के विवाद में एक गिरफ्तार

​Roorkee Honor Killing Case: रुड़की के झबरेड़ा में सनसनीखेज दोहरा हत्याकांड, भाई ने बहन और पड़ोसी को गोलियों से भूना

​Harish Rawat ED Inquiry: मां की तस्वीर गले में लटकाकर ईडी दफ्तर पहुंचे पूर्व सीएम, 2016 VPDO भर्ती घोटाला मामले में बढ़ा शिकंजा

​Uttarakhand Weather Update: सीमांत पिथौरागढ़ में मूसलधार बारिश के बाद सीजन की पहली बर्फबारी, कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित

Leave a Comment