Udham Singh Nagar News: अवैध शराब पर पुलिस का सख्त शिकंजा, 168 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, छह अवैध भट्टियां ध्वस्त - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Udham Singh Nagar News: अवैध शराब पर पुलिस का सख्त शिकंजा, 168 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, छह अवैध भट्टियां ध्वस्त

On: July 8, 2025 12:05 PM
Follow Us:

बाजपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर बाजपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ जोरदार कार्रवाई की। अलग-अलग क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने करीब 168 लीटर कच्ची शराब जब्त की और छह अवैध शराब भट्टियों को ध्वस्त कर दिया। साथ ही लगभग 13 हजार लीटर लहन और निर्माण सामग्री को मौके पर ही नष्ट किया गया। इस दौरान कई लोगों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार भी किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर मंगलवार को जिलेभर में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया। पुलिस की टीमों ने बाजपुर कोतवाली क्षेत्र सहित बन्नाखेड़ा, बरहैनी, दोराहा और बेरिया दौलत चौकी क्षेत्रों में जंगलों और सुनसान इलाकों में छापेमारी की।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र के दाबका पार गोबरा के जंगल में पुलिस ने नाले के किनारे बनाई गई दो अवैध शराब भट्टियों को ध्वस्त कर करीब 5 हजार लीटर लहन और शराब बनाने के उपकरण नष्ट किए। इस कार्रवाई में एसआई कविंद्र शर्मा के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल राजकुमार सिंह, कांस्टेबल मनोज करायत, मोहन खाती, विपिन चंद्र, अनुपम सिंह और ग्राम प्रहरी रामचंद्र सिंह शामिल रहे।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

इसी तरह बरहैनी पुलिस चौकी की टीम ने ग्राम सेमल के जंगल में छापेमारी कर चार अवैध भट्टियों को तोड़ा और करीब आठ हजार लीटर लहन नष्ट किया। इस दौरान टीम ने 120 लीटर कच्ची शराब भी बरामद की। इस कार्रवाई में एसआई अशोक कांडपाल के साथ हेड कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार, कांस्टेबल सुरेश चंद्र सिंह, दलीप सिंह फर्त्याल और सुनील कुमार शामिल थे।

पुलिस ने अवैध शराब रखने के आरोप में कई लोगों को गिरफ्तार किया। ग्राम चकरपुर निवासी हरीश कुमार पुत्र विजय कुमार को बेरिया रोड से 20 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया। इस दौरान एसआई कैलाश चंद्र नगरकोटी, कांस्टेबल दिनेश कुमार और जगदीश कोठियाल की टीम मौजूद रही।

वहीं, दोराहा चौकी की पुलिस टीम ने ग्राम कनौरा निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र जसवंत सिंह को निर्माणाधीन सर्विस रोड के पास से 20 पाउच (करीब 8 लीटर) कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में कांस्टेबल नरेंद्र सिंह और दीपचंद शर्मा शामिल थे।

बेरिया दौलत पुलिस चौकी की टीम ने ग्राम मडैया हट्टू निवासी संजय सिंह पुत्र जसपाल सिंह को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ टोता बेरिया मार्ग पर एक ढाबे के पास से गिरफ्तार किया। इस टीम में एसआई नरेश सिंह, कांस्टेबल जगदीश सिंह और नगेंद्र राठी शामिल रहे।

पुलिस का कहना है कि पंचायत चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी इसी तरह के अभियान जारी रहेंगे।

यह भी पढें- उत्तरकाशी में फिर हिली धरती, 3.2 तीव्रता के भूकंप से लोग घबराए

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment