अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

चकराता में बर्फ देखने आए पर्यटकों पर टूटा कहर, दो सड़क हादसों में किशोर समेत तीन की मौत, रील बनाना पड़ा भारी

On: January 26, 2026 4:35 AM
Follow Us:

चकराता में बर्फबारी का आनंद लेने आए पर्यटकों के लिए रविवार का दिन हादसों से भरा साबित हुआ। क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक किशोर सहित तीन पर्यटकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसों के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
पहली दुर्घटना कालसी–चकराता स्टेट हाईवे पर रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे हुई। जानकारी के अनुसार सकरोल कामला कालसी निवासी 25 वर्षीय राजेश सिंह, जो एमईएस देहरादून में संविदा कर्मी थे, और दिल्ली के कल्याणपुरी निवासी 23 वर्षीय राजा, जो देहरादून एयरपोर्ट में कार्यरत थे, बाइक से चकराता से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान कोरुवा गांव के पास भूतिया घूम क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
दूसरी दुर्घटना इसी हाईवे पर लाल पुल बडोई छानी के पास शाम करीब छह बजे हुई। दिल्ली से आए पर्यटकों की एक कार अनियंत्रित होकर लगभग सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में पुरानी दिल्ली के संतनगर निवासी 15 वर्षीय वंश चावला पुत्र तरुण चावला की मौके पर ही मौत हो गई।
कार में सवार वंश की मां हेमा चावला, उसका भाई, लीना कपूर, उनके बेटे शौर्य और सृवाग्य तथा मोहित कपूर हादसे में घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
बताया जा रहा है कि सभी लोग बर्फबारी देखने के बाद चकराता से दिल्ली लौट रहे थे। कालसी थाना पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हादसा मोबाइल फोन पर रील बनाने के दौरान ध्यान भटकने के कारण हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लगातार हो रहे हादसों के बाद पुलिस और प्रशासन ने पर्यटकों से पहाड़ी क्षेत्रों में सावधानी बरतने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रप्रयाग के जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान मासूम मयंक का शव बरामद करती SDRF टीम और पुलिस

रुद्रप्रयाग: 9 दिनों के इंतजार का दर्दनाक अंत, जंगल में मिला 5 वर्षीय मयंक का शव; सस्पेंस में मौत की गुत्थी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देहरादून दौरा और डाट काली मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था।

पीएम मोदी का देहरादून दौरा: सुरक्षा के कड़े घेरे में डाट काली मंदिर, मंगलवार दोपहर तक भक्तों के प्रवेश पर लगी रोक

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक घर के बाहर जांच करती पुलिस और क्राइम सीन की सुरक्षा घेराबंदी।

पिथौरागढ़: कलयुगी बेटे ने हथौड़े से वार कर ली पिता की जान, महज 5 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

हरिद्वार के लक्सर में मंदिर के बाहर तैनात पुलिस और जांच करती टीम

हरिद्वार: मंदिर के अंदर पुजारी की निर्मम हत्या से सनसनी, खून से लथपथ मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

देहरादून में रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास करते पीएम नरेंद्र मोदी का ग्राफिक

देहरादून को मिलेगी 6200 करोड़ की रफ्तार: PM मोदी करेंगे रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास, जाम से मिलेगी मुक्ति

उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार पाक एजेंट से बरामद पिस्टल, कारतूस और स्प्रे पेंट की न्यूज़ फोटो।

PM मोदी के दौरे से पहले देहरादून में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम; सैन्य ठिकानों की जासूसी कर रहा पाक एजेंट गिरफ्तार

Leave a Comment