अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में कोरोना के तीन नए केस, डेंगू के भी बढ़े मामले – स्वास्थ्य विभाग ने की सतर्कता की अपील

On: June 25, 2025 6:54 AM
Follow Us:

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से धीरे-धीरे सामने आने लगे हैं। बीते दिन राज्य में कोरोना के तीन नए मरीज मिले – जिनमें दो देहरादून जिले के सहसपुर क्षेत्र से हैं और एक हरिद्वार से है। सभी संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। अब तक प्रदेश में कुल 76 संक्रमितों की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें 63 स्थानीय और 13 माइग्रेंट केस हैं।

राज्य के नोडल अधिकारी डॉ. पंकज सिंह ने बताया कि फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं और किसी भी मरीज में गंभीर लक्षण नहीं पाए गए हैं। हालांकि वायरस की संक्रामकता कम मानी जा रही है, फिर भी स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से कोविड प्रोटोकॉल – जैसे मास्क पहनना, हाथ धोना और भीड़ से दूरी बनाए रखना – का पालन करने की अपील की है।

इस बीच देहरादून में डेंगू के मामलों में भी इजाफा देखा गया है। जिले में डेंगू के चार नए मरीज सामने आए हैं – तीन श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में और एक हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती है। जिले में अब तक डेंगू के कुल 133 मामले रिपोर्ट हो चुके हैं, जिनमें से 113 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल 20 केस सक्रिय हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा के अनुसार डेंगू पर नियंत्रण के लिए आशा कार्यकर्ता और डेंगू वॉलंटियर्स युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं। हाल ही में 12,090 घरों का सर्वे किया गया, जिनमें से 83 में डेंगू लार्वा पाए गए। साथ ही 91,425 पानी से भरे कंटेनरों की जांच में 111 में लार्वा मिला, जिन्हें तत्काल नष्ट किया गया।

यह भी पढ़ें : रोपाई के दौरान मेड़ पर रखी धान की पौध बनी विवाद की वजह, बुजुर्ग किसान की हत्या

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

Leave a Comment