अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

मसूरी के गज्जी बैंड के पास ट्रक गहरी खाई में गिरा, चालक समेत तीन लोग घायल

On: March 27, 2025 11:26 AM
Follow Us:

मसूरी के पास गज्जी बैंड में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां एक ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में ट्रक चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही थाना कोतवाली मसूरी से पुलिस टीम आपदा उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुंची।

हादसे का पूरा विवरण:
यह ट्रक देहरादून से सीमेंट लेकर मसूरी की ओर जा रहा था। गज्जी बैंड के पास बैक करते समय वाहन अनियंत्रित हो गया और सीधा खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस व बचाव दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए राहत-बचाव अभियान चलाया। पुलिस ने सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल भिजवाया। गनीमत रही कि तीनों को मामूली चोटें आई हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

घायलों की पहचान:

  1. मोहम्मद दानिश (26 वर्ष) – पुत्र मोहम्मद शरीफ, निवासी हरिजन कॉलोनी, छुटमलपुर, सहारनपुर।
  2. राजेश (45 वर्ष) – पुत्र वशिष्ठ साहनी, निवासी ग्राम भराटी, पोस्ट ऑफिस भराटी, थाना सिमर, जिला दरभंगा, बिहार। हाल निवासी: सब्जी मंडी, निरंजनपुर, पटेल नगर।
  3. विनय यादव – पुत्र नत्थनी यादव, निवासी लोहिया नगर, ब्रह्मपुरी, सब्जी मंडी, निरंजनपुर, पटेल नगर।

यह दुर्घटना एक बड़ा हादसा बन सकती थी, लेकिन समय रहते बचाव अभियान चलाकर घायलों को सुरक्षित निकाल लिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढें- उत्तराखंड कैबिनेट विस्तार पर फैसला जल्द! आज दिल्ली से लौटेंगे CM पुष्कर सिंह धामी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Dehradun Kidnapping Attempt Case: देहरादून में महिला के अपहरण की कोशिश का सनसनीखेज मामला, 11 लाख के विवाद में एक गिरफ्तार

​Roorkee Honor Killing Case: रुड़की के झबरेड़ा में सनसनीखेज दोहरा हत्याकांड, भाई ने बहन और पड़ोसी को गोलियों से भूना

​Harish Rawat ED Inquiry: मां की तस्वीर गले में लटकाकर ईडी दफ्तर पहुंचे पूर्व सीएम, 2016 VPDO भर्ती घोटाला मामले में बढ़ा शिकंजा

​Uttarakhand Weather Update: सीमांत पिथौरागढ़ में मूसलधार बारिश के बाद सीजन की पहली बर्फबारी, कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित

Pitru Paksha 2026 Shradh and Pind Daan at Narayani Shila Haridwar

Pitru Paksha 2026: नारायणी शिला में श्राद्ध करने से पितरों को मिलता है मोक्ष, जानिए गयासुर से जुड़ी पौराणिक कथा

​Uttarakhand Pension News 2026: बैंक हड़ताल से पहले उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, 26 सितंबर तक मिलेगा वेतन और पेंशन

Leave a Comment