सीएम धामी ने कैलास मानसरोवर यात्रा के पहले जत्थे को किया रवाना, कहा – 'मोदी जी के संकल्प ने खोला आध्यात्मिक द्वार' - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

सीएम धामी ने कैलास मानसरोवर यात्रा के पहले जत्थे को किया रवाना, कहा – ‘मोदी जी के संकल्प ने खोला आध्यात्मिक द्वार’

On: July 5, 2025 10:53 AM
Follow Us:

टनकपुर से कैलास मानसरोवर यात्रा के पहले दल को रवाना करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे आत्मिक और आध्यात्मिक चेतना को जाग्रत करने वाला अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि शिव से जुड़ने की एक दिव्य अनुभूति है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता और संकल्प के कारण आज सीमाओं को पार कर कैलास तक की राह सुगम हो सकी है।

टनकपुर के पर्यटक आवास गृह में आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी ने 45 सदस्यों वाले पहले दल को हरी झंडी दिखाकर पिथौरागढ़ के लिए रवाना किया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से संवाद करते हुए कहा कि उत्तराखंड के कण-कण में शिव का वास है और राज्य सरकार यात्रा को पूरी तरह सुरक्षित, सुविधाजनक और यादगार बनाने के लिए संकल्पबद्ध है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

मुख्यमंत्री ने बताया कि भारत सरकार द्वारा सीमांत क्षेत्रों तक सड़क पहुंचने से कैलास यात्रा का मार्ग न केवल छोटा हुआ है, बल्कि यह अब अधिक सुलभ और सुरक्षित बन गया है। प्रत्येक पड़ाव पर स्वास्थ्य सेवा, आवास, भोजन और सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं को और मजबूत किया गया है, ताकि श्रद्धालु पूरी तन्मयता से यात्रा कर सकें।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

इस अवसर पर यात्रियों को उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी स्मृतियां भेंट की गईं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कैलास पर्वत समूचे ब्रह्मांड में ऊर्जा का स्रोत है और वहां जाना आत्मिक शांति व समर्पण की अनुभूति से परिपूर्ण होता है। यह यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि भारत के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक वैभव का भी परिचायक है।

यह भी पढ़ें : ऋषिकेश में सड़क निर्माण को लेकर हंगामा, मेयर और कांग्रेस नेता के बीच तीखी बहस, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment