अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

गुलदार के पंजों से मां ने बचाई बेटे की जान, आंगन में खेलते वक्त हुआ हमला

On: June 25, 2025 6:18 AM
Follow Us:

टिहरी जिले के प्रतापनगर ब्लॉक के ओनाल गांव में एक मां ने साहस की मिसाल पेश करते हुए अपने मासूम बेटे को गुलदार के चंगुल से बचा लिया। सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे चार साल का गणेश अपनी मां अंगूरी देवी के साथ घर के आंगन में खेल रहा था, तभी घात लगाए गुलदार ने अचानक उस पर हमला कर दिया।

हमले को देखकर मां ने बिना डरे गुलदार से सीधी भिड़ंत कर दी। जैसे ही गुलदार ने बच्चे को जबड़े में दबोचा, मां ने चीख-पुकार मचाई और उसे छुड़ाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। घरवालों के शोर मचाने पर आखिरकार गुलदार बच्चा छोड़कर जंगल की ओर भाग निकला। इस बीच बच्चे के सिर और कान पर गहरे घाव हो चुके थे।

गंभीर रूप से घायल गणेश को तुरंत सीएचसी चौंड पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की एक टीम इलाज में जुटी है।

स्थानीय ग्रामीणों में इस घटना के बाद भारी दहशत है। पूर्व ग्राम प्रधान दलवीर सिंह राणा ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से गुलदार का आतंक बना हुआ है, लेकिन वन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द गुलदार को पकड़ा जाए ताकि बच्चों और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढ़ें : CM धामी की पहल पर उत्तराखंड में बनेगा उच्च स्तरीय ग्लेशियर रिसर्च सेंटर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुड़की उत्तराखंड में सोलानी पार्क के पास एक सफेद कार के आसपास पुलिस जांच की सीन, जहां एक युवक को बंधक बनाकर पीटा गया था।

उत्तराखंड में रूह कंपा देने वाली वारदात: रुड़की में युवक को बंधक बनाकर पीटा, दोनों हाथों की नसें काटीं

देहरादून महंत इंदिरेश मेडिकल कॉलेज एमएस छात्रा सुसाइड केस।

देहरादून: महंत इंदिरेश मेडिकल कॉलेज की एमएस छात्रा ने दी जान, सुसाइड के पीछे ‘प्रताड़ना’ का बड़ा आरोप

भारत में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य, पेट्रोलियम मंत्रालय की प्रेस ब्रीफिंग।

मिडिल ईस्ट संकट के बीच केंद्र का बड़ा भरोसा: ‘देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, न बढ़ेंगे दाम’

ऋषिकेश स्वर्गाश्रम में गंगा किनारे प्री-वेडिंग शूट कराते कपल और रेतीला तट।

ऋषिकेश के स्वर्गाश्रम में बनेगा भव्य प्री-वेडिंग डेस्टिनेशन: गंगा तट पर मिलेगा समुद्री ‘बीच’ जैसा अनुभव

देहरादून कोर्ट परिसर: पुलिस और वकील दुष्कर्म के दोषी देवेंद्र को ले जाते हुए।

उत्तराखंड: कानून के साथ खिलवाड़ करने वाले दरिंदे को मिली सजा, जमानत मिलते ही दोबारा किया था नाबालिग का अपहरण और दुष्कर्म

ऋषिकेश के हरिपुर कलां में जंगल के पास पुलिस जांच का दृश्य और संदिग्ध शव। |

सनसनी: ऋषिकेश के हरिपुर कलां में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, क्षेत्र में दहशत।

Leave a Comment