सरकार ने पिछले दिनों बैटल ग्राउंड मोबाइल इंडिया BGMI को भारत में बैन कर दिया है।
चाइनीज गेम से देश की सुरक्षा को खतरा और हिंसक गेम होने की वजह से इसे बैन कर दिया गया था। इससे पहले भी इसी तरह के मोबाइल गेम, PUBG और free fire को भी भारत में बैन कर दिया गया था। पुलिस ने बताया, Pubg में ही कुछ बदलाव करके इसे 2021 में भारत में दोबारा लॉन्च किया गया था। अब इस बार भी इस पर बैन लग गया है, अगर आपको मोबाइल शूटर गेम पसंद है तो आप परेशान न हों। ऐन्ड्रॉइड और आईओएस ऐप स्टोर पर ऐसे कई अच्छे गेम मौजूद हैं जो BGMI की तरह ही है। इस रिपोर्ट में हम आपको टॉप अल्टरनेटिव BGMI मोबाइल गेम के बारे में बताएंगे।

Free fire Max
आपको बता दें कि free fire को 2021 में ही भारत में बैन कर दिया गया था लेकिन free fire Max को free fire के तौर पर ही बनाया गया है। इस ऐप पर भारत में कोई प्रतिबंध भी नहीं है। Free fire Max मोबाइल गेम Pubg और BGMI के जैसा ही एक्सपीरियंस देता है। आप इसे BGMI के अल्टरनेटिव के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

New State Mobile
Free fire Max की तरह ही New state mobile भी एक बैटल ग्राउंड मोबाइल गेम है। इससे पहले Pubg new State के नाम से ही जाना जाता था। Pubg के बैन होने के बाद इसके नाम में परिवर्तन कर दिया गया। इस एप में अच्छे ग्राफिक्स के साथ रियलिस्टिक एक्सपीरियंस भी मिलता है। इस गेम में फ्यूचरिस्टिक स्टाइल एलीमेंट और मल्टीप्लेयर का सपोर्ट भी दिया गया है। यह ऐप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों में उपलब्ध है।

Call of duty mobile
Pubg और Call of duty mobile दोनों को मोबाइल गेम इंडस्ट्री में सबसे बड़ा नाम माना जाता है। इस गेम को 2019 तक सबसे ज्यादा पॉपुलर मोबाइल गेम ऐप माना जाता था। Call of duty mobile को भी उसी तौर पर लगाया गया था। Call of duty mobile गेम में भी बैटल ग्राउंड्स मोबाइल इंडिया की तरह बैटल्ग्राउन्ड एक्सपीरियंस मिलता है। इसमें वीडियो डेथमैच और बैटल रॉयल जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह गेम भी एंड्रॉयड और आईओएस दोनों पर उपलब्ध है।

यह भी पढ़े – उत्तराखंड सरकार 2600खिलाड़ियों को देगी प्रतिमाह ₹2000 छात्रवृत्ति, जाने क्या होगी चयन प्रक्रिया

Apex legends mobile
Apex legends mobile को इस साल जुलाई में ही लॉन्च किया गया है इस गेम में लॉन्चिंग के मात्र 13 दिन में ही Pubg को पीछे छोड़ दिया था। इस गेम में अच्छे ग्राफिक्स के साथ गेमिंग एक्सपीरियंस कंसोल को बेहतर किया गया है। Apex legends mobile को भारत में खेलने पर किसी भी प्रकार का प्रतिबंध नहीं है। आप इस मोबाइल गेम को एंड्रॉयड और आईओएस दोनों पर खेल सकते हैं।

Leave A Reply