अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

बच्चों के मनोबल को बढ़ाएगा रूम टू रीड कार्यक्रम, बढ़ेगी निर्णय लेने की क्षमता

On: March 4, 2022 5:57 AM
Follow Us:

बच्चों में निर्णय लेने की क्षमता का विकास तथा तार्किकता को बढ़ाये जाने को लेकर गैर लाभकारी संगठन रूम टू रीड (पढ़ाई के लिए कमरा) संस्था अब बच्चों का मनोबल बढ़ाएगी. लाइफ स्किल बढ़ाने के लिए ये संस्था स्कूलों का भ्रमण कर बच्चों से उनके बुद्धि कौशल और विपरीत परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमताओं का परीक्षण करेगी. यह पहला मौका है जब उत्तराखंड में तीन जिलों के सैकड़ों बच्चे इस कार्यक्रम का हिस्सा बनकर अपनी प्रतिभा को बढ़ाएंगे

सब कुछ योजना के मुताबिक हुआ तो आने वाले समय में सरकारी स्कूलों के बच्चों की झिझक कम होगी और बच्चे मनोबल से लबरेज नजर आएंगे. संस्था की कार्यक्रम समन्वयक नेहा गौतम ने बताया कि एक शोध के अनुसार सीमित संसाधनों में पढ़ने वाले बच्चों में तार्किकता और निर्णय लेने की क्षमता कम पायी गयी है. संस्था का उद्देश्य बच्चों को आधुनिक समय की परिस्थितियों के लिए तैयार करना है. इससे बच्चों का मनोबल तो बढ़ेगा साथ ही भविष्य निर्माण में भी मदद मिलेगी. यह संस्था ऐसे बच्चों के लिए किसी मंच की तरह ही है जहां उनकी छिपी प्रतिभा को तराशने का कार्य किया जाएगा.

यह भी पढ़े – नैनीताल हाईकोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों का किया तबादला,जानिए पूरी लिस्ट

‘रूम टू रीड’ एक अंतरराष्ट्रीय गैर लाभकारी संगठन का ही भारतीय रूप है. हालांकि दोनों का मकसद केवल बच्चों को समर्पित है. संगठन का काम बच्चों के मनोबल को बढ़ाने के लिए मूल्यांकन उपकरण यानी असेसमेंट टूल के द्वारा बच्चों में क्षमताओं का विकास कर उन्हें विपरीत परिस्थितियों के लिए तैयार करना है. कार्यक्रम समन्वयक नेहा गौतम ने बताया कि उत्तराखंड सरकार व एससीआरटी के साथ अनुबंध किया गया है.

यह पहला मौका है जब इस तरह का कार्यक्रम प्रदेश में लॉन्च किया जा रहा है. उत्तराखंड के पौड़ी, देहरादून व अल्मोड़ा जनपद में सर्वे किया जाएगा. सर्वे का कार्य 2 मार्च से लेकर 8 मार्च तक होगा. सर्वे की एक औसत रिपोर्ट तैयार कर शासन को सौंपी जाएगी. इसके बाद सरकार बच्चों के हित के लिए इसे सभी स्कूलों में अनिवार्य गतिविधियों में शामिल कर सकती है.

वहीं जिला शिक्षा अधिकारी रामेंद्र कुशवाह ने बताया कि संस्था के द्वारा जिले के कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को इसमें शामिल किया गया है. जिले के 30 स्कूलों में संस्था के स्वयंसेवकों के द्वारा यह सर्वे किया जाएगा. छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को तराशने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम अहम भूमिका निभा सकते हैं.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Ankita Bhandari Murder Case: Protesters gather in Dehradun over the Ankita Bhandari Murder Case, demanding a transparent CBI investigation and raising questions about the alleged VIP angle.

Ankita Bhandari Murder Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड पर फिर गरमाई सियासत, CBI कार्यालय में तालाबंदी का ऐलान!

पौड़ी नेशनल हाईवे पर 13 घंटे का ‘महाब्लॉक’, सतपुली के पास कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से हटाए जाएंगे खतरनाक बोल्डर; देखें वैकल्पिक रूट

उत्तराखंड: साहसिक पर्यटन का नया केंद्र बनेगी नयार वैली; सीएम धामी ने किया ‘एडवेंचर फेस्टिवल-2026’ का भव्य आगाज

उत्तराखंड में हरियाणा से आए पर्यटकों और स्थानीय निवासियों के बीच भारी हंगामा, हालात संभालने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज

उत्तराखंड में कथित ‘लव जिहाद’ का मामला: मुस्लिम युवक पर नाम बदलकर युवती से दोस्ती, फिर ब्लैकमेल और मानसिक उत्पीड़न का आरोप

दुगड्डा–गुमखाल डबल लेन सड़क परियोजना के लिए केंद्र ने दी 392 करोड़ की मंजूरी, CM धामी ने जताया आभार

Leave a Comment