अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

रामनगर में अवैध मदरसों पर प्रशासन का सख्त एक्शन, अब तक 17 मदरसे सील

On: July 9, 2025 8:22 AM
Follow Us:

रामनगर (नैनीताल): उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में प्रशासन द्वारा अवैध रूप से संचालित मदरसों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। बीते डेढ़ महीने में रामनगर उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में अब तक 17 मदरसों को सील किया जा चुका है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि यह अभियान आगे भी पूरी गंभीरता के साथ जारी रहेगा।

प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई शिक्षा एवं भवन निर्माण के तय मानकों की जांच के आधार पर की जा रही है। जिन मदरसों के पंजीकरण, वैधता और संचालन से जुड़े दस्तावेज अधूरे या संदिग्ध पाए गए, उन्हें चिन्हित कर बंद कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में नियमों के विरुद्ध किसी भी प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अब तक सील किए गए मदरसों की सूची इस प्रकार है—

  • मदरसा अनवार उल कुरान, एजुकेशनल सोसायटी, बिलाली मस्जिद, गुलरघट्टी, रामनगर।
  • मदरसा गुलशन-ए-गोसिया, नूरी मस्जिद, खताड़ी, रामनगर।
  • मदरसा दारूल उलूम गुलशने रजा, इन्द्रा कॉलोनी, खताड़ी, रामनगर।
  • मदरसा फेज़ाने रजा, आशियाना कॉलोनी, भवानीगंज, रामनगर।
  • मदरसा मिफतुल उलूम, जामा मस्जिद, रामनगर।
  • मदरसा अरबिया शिफा उल उलूम अहले सुन्नत बल जमात, पूछड़ी फौजी कॉलोनी, रामनगर।
  • मदरसा नासिर उल उलूम एजुकेशनल सोसायटी, कदीमी मस्जिद, गुलरघट्टी।
  • मदरसा इस्लामिया अरबिया मिसबाहुल उलूम एजुकेशनल सोसायटी, रामनगर।
  • मदरसा गुलशन-ए-बगदाद एजुकेशनल प्रबंध समिति, साबरी, रामनगर।
  • मदरसा मुफ्ती-ए-आज़म-ए-हिंद एजुकेशनल सोसायटी, आला हजरत मस्जिद, शक्तिनगर, रामनगर।
  • मदरसा इमाम अहमद रजा, आदर्श नगर, गुलरघट्टी, रामनगर।
  • मदरसा दारूल उलूम चिश्तिया, मनिहार मस्जिद, ढिकुली, रामनगर।
  • मदरसा रजा दारूल उलूम, छप्पर वाली मस्जिद, रामनगर।
  • मदरसा बनातुल उलूम, मोहल्ला खताड़ी, छप्पर वाली मस्जिद के पास, रामनगर।
  • मदरसा गुलशने अज़ीज़िया, जामा मस्जिद, टांडा मल्लू, पुरानी बस्ती, रामनगर।
  • मदरसा तुल मदीना, हुसैन रजा मस्जिद, भवानीगंज, काशीपुर रोड, रामनगर।
  • मदरसा फेज़ानी आला हजरत रजा, चांद मस्जिद, टांडा मल्लू, रामनगर।

प्रशासन का कहना है कि सभी शिक्षण संस्थानों को तय नियमों का पालन करना अनिवार्य है। बिना पंजीकरण और अनुमति के संचालित संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी इसी प्रकार की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और कानूनी दायरे में लाना है ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो।

यह भी पढें- Uttarakhand मंत्रीमंडल की कैबिनेट बैठक आज ,कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव में लग सकती है मुहर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

एक भारतीय महिला और एक हलवाई के पास रखे घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर जिन पर नई दरें 913 और 1883 रुपये लिखी हैं।

​बड़ी खबर: आज से महंगा हुआ रसोई गैस, घरेलू सिलेंडर पर ₹60 और कमर्शियल पर ₹115 की भारी बढ़ोत्तरी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

UPSC 2025 topper Anuj Agnihotri celebrating with family and media after securing AIR 1

UPSC CSE 2025 Final Result: कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप, टॉप 10 में 3 बेटियों का जलवा; यहाँ देखें पूरी टॉपर लिस्ट

Leave a Comment