अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

राम तपस्थली घाट पर हादसा: गंगा में समाईं मां-बेटी, सर्च ऑपरेशन जारी

On: July 9, 2025 4:15 AM
Follow Us:

ऋषिकेश के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में स्थित राम तपस्थली घाट पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब मध्यप्रदेश से राम कथा में भाग लेने आई मां-बेटी गंगा की तेज धारा में बह गईं। बताया जा रहा है कि दोनों महिला श्रद्धालु कथा शुरू होने से पहले घाट पर स्नान करने पहुंची थीं, लेकिन इस दौरान नदी का बहाव इतना तेज था कि वे खुद को संभाल नहीं पाईं और लहरों में समा गईं।

हादसे की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। लापता महिलाओं की पहचान मनू उपाध्याय (पत्नी मनीष उपाध्याय) और उनकी 18 वर्षीय पुत्री गौरी उपाध्याय के रूप में हुई है। दोनों कैलाश रस मोरियाना, मध्यप्रदेश से ऋषिकेश में चल रही राम कथा में शामिल होने आई थीं और सुबह करीब 6:30 बजे घाट पर स्नान के लिए गई थीं।

गंगा की तेज धारा के चलते खोज अभियान में कठिनाई आ रही है। हालांकि एसडीआरएफ, जल पुलिस और बैराज स्टाफ मिलकर लगातार तलाश कर रहे हैं। हरिद्वार क्षेत्र के सभी संबंधित विभागों को भी अलर्ट कर दिया गया है ताकि नीचे की ओर बहने की संभावना को ध्यान में रखते हुए तलाशी अभियान को और प्रभावी बनाया जा सके।

इस घटना ने श्रद्धालुओं में शोक की लहर दौड़ा दी है। राम तपस्थली में राम कथा का माहौल जहां भक्तिभाव से भरा था, वहीं अब वहां चिंता और दुआओं का माहौल बना हुआ है। स्थानीय प्रशासन श्रद्धालुओं से अपील कर रहा है कि गंगा में स्नान करते समय सावधानी बरतें और किसी भी स्थिति में तेज बहाव वाले क्षेत्रों में प्रवेश न करें।

यह भी पढ़ें : कांवड़ यात्रा में लाठी-डंडा और धारदार वस्तुएं ले जाना होगा प्रतिबंधित, सीएम धामी ने दिए सख्त आदेश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

खेल जगत में शोक की लहर: भारत के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

दिल्ली-NCR और पश्चिमी यूपी में कुदरत का कहर: 100 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी और ओलावृष्टि का ‘रेड अलर्ट’, कई इलाकों में ब्लैकआउट, घरों में रहने की सलाह

फर्रुखाबाद में सनसनीखेज वारदात: फोन पर विवाद के बाद सिरफिरे आशिक ने घर में घुसकर युवती को मारी गोली, हालत गंभीर

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

गुरुग्राम में पहिये थमे: वेतन वृद्धि की मांग को लेकर 500 ड्राइवर-कंडक्टर हड़ताल पर, 100 से अधिक सिटी बसों का चक्का जाम

Leave a Comment